गोहाना पहुंचे आप के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता
जींद में 8 जून की तिरंगा यात्रा का कार्यकर्ताओं को दिया न्योता
2024 में हरियाणा में बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार: डॉ. सुशील गुप्ता

गोहाना, 31 मई – आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता बुधवार को गोहाना पहुंचे। उन्होंने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और 8 जून को जींद में होने वाली तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए न्यौता दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अस्पताल और स्कूलों का बुरा हाल हो चुका है, बेरोजगारी और अपराध में हरियाणा नंबर एक पर है। इन व्यवस्थाओं को बदलने की शुरुआत करने के लिए दिल्ली मुख्यमंत्री व पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान जी के साथ अपने गृह राज्य की राजनैतिक धरती जींद में पहुंचेंगे।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी को अपने अहंकार को छोड़ कर खिलाड़ियों की बात सुननी चाहिए और बृजभूषण शरण सिंह पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बीजेपी-जेजेपी सरकार से त्रस्त हो चुकी है। अब प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। 2024 में प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि 8 जून को जींद में आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा में दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान शिरकत करेंगे। नए संगठन की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी का प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम जींद में होगा। पूरा हरियाणा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसको लेकर प्रदेश की जनता और कार्यकर्ताओं में पूरा जोश है। इस तिरंगा यात्रा का संदेश पूरे प्रदेश में जाएगा।

उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा से पहले सभी पदाधिकारी 1 जून को करनाल के आंबेडकर चौक स्थित डॉ. मंगलसेन ऑडिटोरियम में शपथ ग्रहण करेंगे। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे। इसमें 1100 से ज्यादा पदाधिकारियों की शपथ के साथ प्रदेश में बदलाव की शुरुआत होगी।

इस दौरान देवेन्द्र गौतम, महेंद्र छिक्कारा, राजेश सरोहा, मोना सिवाच, सुनील दहिया, शिवम् गोयल, सरोज बाला राठी, शिव कुमार रंगीला, सुनील जाजी, अनुराग मलिक, मास्टर सत्यनारायण आंतिल, राजेश मालिक, अजमेर पहल, संदीप मलिक, नरसिंह गोहाना, हैप्पी लोहिया, रवि भैंसवाल, बिजेन्दर खेड़ी, वेदपाल वैरागी, सतीश दौदवा और सज्जन कुमार, मंजीत आर्य आदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!