गुरुग्राम में हुड्डा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर गिरफ़्तार करने के विरोध में थाने में ही धरने पर बैठे किसान मज़दूर एवं महिलाएँ

सरकार खिलाड़ियों के आंदोलन से डर गई है और तानाशाही रवैया अपनाकर आंदोलन को तोड़ना चाहती है-चौधरी संतोख सिंह
सरकार सत्ता का दुरुपयोग करके महिला यौन शोषण आरोपी भाजपा सांसद बृज भूषण सिंह को बचाने का प्रयास कर रही है।
गुरुग्राम में सेक्टर 29 के थाने में ही किया गया महिला सम्मान महापंचायत का आयोजन।
सरकार की तानाशाही और दमन चक्र की कड़ी निंदा करते हैं।

गुरुग्राम, 28 मई,2023 – संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष एवं जिला बार एसोसिएशन गुरुग्राम के पूर्व प्रधान चौधरी संतोख सिंह एवं झाड़सा 360 गाँव के अध्यक्ष महेन्द्रसिंह ठाकरान के नेतृत्व में गुरुग्राम से जंतर मंतर पर जा रहे किसानों और महिलाओं को हुड्डा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर गिरफ़्तार करके गुरुग्राम सेक्टर 29 थाने में डिटेन करके रखा।इसके विरोध में सभी किसान,मज़दूर एवं महिलाएँ थाने में ही धरने पर बैठ गए।

सरकार खिलाड़ियों के आंदोलन से डर गई है और तानाशाही रवैया अपनाकर आंदोलन को तोड़ना चाहती है।दिल्ली के चारों तरफ़ सीमाओं को सील कर दिया गया है।किसानों और महिलाओं को बिना वजह गिरफ़्तार कर रहे हैं।आज सुबह से ही चारों तरफ़ से किसान,मज़दूर एवं महिलाएँ नई दिल्ली में नई संसद के सामने महिला सम्मान महापंचायत में शामिल होने के लिए जा रहे थे,लेकिन सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाकर जगह जगह सभी को गिरफ़्तार कर लिया।

इस अवसर पर महेंद्र सिंह ठाकरान ने कहा कि जब तक आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण स्वयं को गिरफ़्तार नहीं कर लिया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

सरकार सत्ता का दुरुपयोग करके महिला यौन शोषण आरोपी भाजपा सांसद बृज भूषण सिंह को बचाने का प्रयास कर रही है।

गुरुग्राम में गिरफ़्तार होने वालों में संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष एवं जिला बार एसोसिएशन गुरुग्राम के पूर्व प्रधान चौधरी संतोख सिंह,महेंद्र सिंह ठाकरान,अध्यक्ष झाड़सा 360 गाँव,सूबे सिंह बोहरा,उषा सरोहा महासचिव हरियाणा जनवादी महिला समिति,धर्मबीर कटारिया,पेटरन छोटूराम कल्चरल एंड एजुकेशनल सोसाइटी, देविका सिवाच,रामवती, भारती देवी,डॉक्टर मुकेश शर्मा समाजसेवी, जगपाल सिंह कटारिया अध्यक्ष गुड़गाँव 18 गाँव, पहलवान सतबीर सिंह प्रधान नाडा खाप,जसबीर ठाकरान पूर्व पार्षद,महाबीर सरपंच,अनिल दहिया,अनूप सिंह एडवोकेट,चंदू पथरेडी,नवीन,रविंदर नूरपुर,महाबीर ठाकरान,मनफूल ठकरान,दया चंद ठाकरान,जगदीश ठाकरान,विजेंदर फ़ौजी, आकाशदीप तथा अन्य व्यक्ति शामिल थे

गुरुग्राम से काफ़ी संख्या में व्यक्ति किसान,मज़दूर एवं महिलाएँ नई संसद के सामने महिला सम्मान महापंचायत में शामिल होने के लिए जा रहे थे। सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाकर सभी को दिल्ली जाने से रोक दिया।

बाद में सभी ने मिलकर थाने में ही महिला सम्मान महापंचायत का आयोजन किया। इस अवसर पर हरियाणा जनवादी महिला समिति की महासचिव ऊषा सरोहा को अध्यक्ष बनाया गया तथा देविका सिवाच ने मंच का संचालन किया।

पंचायत में सर्वसम्मति से सरकार की तानाशाही एवं दमन चक्र की कड़ी निंदा की गई।पंचायत में सर्वसम्मति से माँग की गई कि दुराचारी महिला यौन शोषण आरोपी भाजपा सांसद ब्रजभूषण सिंह को तुरंत गिरफ़्तार किया जाए।पंचायत में माँग की गई कि जो किसान मज़दूर तथा महिलाएँ गिरफ़्तार की गई है उनको तुरंत रिहा किया जाए तथा जो छोटे टेस्ट बनाए गए हैं उनको रद्द किया जाए।

पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जंतर मंतर पर न्याय के लिए धरने पर बैठी खिलाड़ी जो भी निर्णय लेंगे सभी खाप पंचायतें एवं किसान संगठन उनका पूरा पूरा सहयोग करेंगे।

किसानों, मज़दूर एवं महिलाओं की गिरफ़्तारी की सूचना सुनकर थाने में अनिल पंवार, जयप्रकाश रेढू,तारीफ़ सिंह गुलिया तथा काफ़ी संख्या मे अन्य व्यक्ति भी पहुँच गए थे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!