कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र, 27 मई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने शनिवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जवाहर लाल नेहरू पुस्तकालय के प्रांगण में स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. अनिल वशिष्ठ, प्रो. नीलम ढांडा, लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. ब्रजेश साहनी, चीफ वार्डन प्रो. डीएस राणा, कुटा प्रधान डॉ. आनन्द, डॉ. जितेन्द्र खटकड़, प्रो. परमेश कुमार, मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रो. अनिल गुप्ता,युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया, पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. चेतन शर्मा, उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर, डॉ. गुरचरण सिंह सहित अन्य शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारीगण एवं छात्र उपस्थित थे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!