बूथ स्तर की बैठकों में कार्यकर्ताओं का दिखाई दे रहा भारी उत्साह : निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता

हिसार, 12 मई।21 मई को आयोजित होने वाले पन्ना प्रमुख सम्मेलन को लेकर संगठनात्मक तैयारियां जोर- शोर से शुरू हो गई है।शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता तूफानी गति से बूथ स्तर की बैठक लेकर कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का कार्य कर रहें हैं।भारी संख्या में कार्यकर्ता बैठकों में पहुंच रहे हैं।

विदित रहे कि आने वाले दिनों में जीजेयू में आयोजित होने वाले पन्ना प्रमुख सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी व त्रिपुरा राज्य के मुख्यमंत्री रहे विप्लब् देब कुमार् प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। प्रदेश के मुख्य मंत्री मनोहर लाल व कई अन्य राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय नेताओं के आगमन की संभावनाएं जताई जा रही है।

शब्जी मंडी मंडल की बूथ न.26,37,38 की बैठक का आयोजन डोगरआन मुहल्ला गुरुद्वारा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन पार्षद प्रतिनिधि पंकज दीवान ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष लोकेश असीजा ने की।अर्बन मंडल के बूथ न.92,93, 94, 95, 96,98व 142 का संयोजन पार्षद प्रीतम सैनी ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुशील बुडाकिया ने की।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि पन्ना प्रमुख सम्मेलन को लेकर जिस तरह का उत्साह कार्यकर्ताओ में देखा जा रहा है वैसा उत्साह आज से पहले कभी नही देखा गया।कार्यकर्ता कार्यक्रम को लेकर ऊर्जा से लबालब है।हिसार के इतिहास में इस तरह का पन्ना प्रमुख सम्मेलन पहली बार होगा।

निकाय मंत्री ने कहा कि भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों व उसकी विरासत से प्यार रखने वाली पार्टी केवल भारतीय जनता पार्टी है। अन्य पार्टियों को भारतीय गौरव औऱ उसके सम्मान से कोई फर्क नही पड़ता, वे केवल सत्ता सुख भोगने के लिए वोट बैंक की व जोड़-तोड़ की राजनीति करती है।देश की अधिकतर पार्टियां सुप्रीमो पार्टियां है जो अधिनायकवादी व प्राइवेट लिमिटेड कंपनी सरीखा व्यवहार करती है। डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर का चुनाव विधिवत रूप से हर तीन वर्ष के बाद सम्पन्न होता है। पार्टी का एक साधारण से साधारण कार्यकर्ता भी अपनी योग्यता के आधार पर संगठन में बड़े से बड़े पद पर आसीन हो सकता है।

बैठक में सम्मेलन में भागीदारी हेतु पहचान पत्र भी कार्यकर्ताओं को वितरित किये गए। इस अवसर पर सुरेश गोयल धूप वाला, राम चन्द्र गुप्ता, पंडित गणेश दत्त शर्मा आदि भी उपस्थित रहे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!