भिवानी, – हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति ने नई दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर धरने पर बैठे खिलाडिय़ों की मांगों का समर्थन किया है। समिति ने इस सम्बंध में प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति को पत्र लिखकर खिलाडिय़ों की मांगों का समाधान करने की मांग की है।

समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया लाखनमाजरा, पिछड़ा प्रकोष्ठ समिति के चेयरमैन मनोहर लाल चांदीवाल, भाट समाज सेवा समिति, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर लाल साकला ने प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति को लिखे गए पत्र में कहा है कि हमारा हरियाणा प्रदेश अपनी संस्कृति और खिलाडिय़ों के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है जहाँ बेटों के साथ बेटियाँ भी भारत देश की मान-प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए हर क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान दे रही है। वैसे में आज दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर धरने पर बैठे अन्तर्राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी जैसे बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फौगाट व अन्य कुश्ती खिलाडिय़ों की आवाज व उनकी मांगों पर ध्यान ना दिया जाना, कहीं ना कहीं उनके साथ नाइंसाफी करने जैसा होगा। इन खिलाडिय़ों ने देश को ओलम्पिक जैसे खलों में पदक जीता कर देश एवं प्रदेश का मान विश्व में बढ़ाया है। आज इस हम सभी इस पत्र के माध्यम से आपसे विनती करते है कि इस विषय पर गंभीरतापूर्वक चिंतन करते हुए खिलाडिय़ों की हर बात पर ध्यान दिया जाए और निष्पक्ष कार्यवाही कर उनके साथ न्याय किया जाए।

समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत दहिया ने अन्तरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, विनेश फौगाट को समिति की ओर से समर्थन पत्र दिया और विश्वास दिलाया कि वे खिलाडिय़ों को इंसाफ दिलाएंगे और जिस तरह से आपने ओलंपिक खेलों में पदक जीतकर प्रदेश व देश का नाम विश्व में बढ़ाया है उसको धूमिल नहीं होने दिया जाएगा।

error: Content is protected !!