राष्ट्रीय अनुसूचित जाति नेता चौ. मनजीत सिंह दहिया ने जयनारायण खुंडिया के पैतृक गांव गरनावठी (रोहतक) पहुँचकर किये अन्तिम दर्शन और चरणों में किये पुष्प अर्पित

रोहतक 21 अप्रैल: भारतीय अनुसूचित जाति पिछड़ा एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष एवं भाजपा भूजल संरक्षण विभाग हरियाणा के प्रदेश मीडिया प्रमुख मनजीत सिंह दहिया लाखन माजरा ने हरियाणा के पूर्व मंत्री जयनारायण खुडिया के निधन पर शोक जताया। मनजीत सिंह दहिया अपने साथियों सहित आज पूर्व मंत्री जयनारायण खुडिया के पैतृक गांव गरनावठी पहुँचे और पूर्व मंत्री खुडिया के अंतिम दर्शन किए तथा उनके चरणों के पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजलि अर्पित की।

भाजपा के वरिष्ठ नेता मनजीत सिंह दहिया लाखनमाजरा ने कहा कि पूर्व मंत्री जयनारायण खुंडिया सादगी व स्वच्छ छवि के नेता थे और उनकी बेदाग छवि रही है। उन्होंने कहा कि जयनारायण खुंडिया साधारण से परिवार में जन्म लेकर हरियाणा सरकार में मंत्री रहे और सभी वर्गो के लोग उनका मान-सम्मान करते थे।

इस अवसर पर भाजपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के पुत्र हिमांशु ग्रोवर, कलानौर की विधायिका शंकुतला खटक, पूर्व विधायक सरिता नारायण, भाजपा रोहतक के जिला अध्यक्ष अजय बंसल, मनमोहन गोयल मेयर रोहतक नगर निगम, भाजपा भूजल संरक्षण विभाग हरियाणा के प्रदेश प्रमुख नरिन्द्र कुमार खट्टर, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश भाटिया, सेवानिवृत निरीक्षक सोहनलाल, रामअवतार सेवानिवृत नेवी पेटी अधिकारी, सेवानिवृत सी.डी.पी.ओ. दर्शना देवी, सेवानिवृत स्वास्थय निरीक्षक रघबीर सिंह दहिया, भाट समाज सेवा समिति हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर लाल साकला भाट, हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश चेयरमेन मनोहर लाल चांदीवाल, बलजीत बाल्मीकि सहित हजारों गणमान्य व्यक्तियों ने जयनारायण खुंडिया को श्रद्वाजलि अर्पित की।

error: Content is protected !!