– मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल दो से चार अप्रैल तक जिला के कई गांवों में करेंगे जन-संवाद

चंडीगढ़, 1 अप्रैल-  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल भिवानी में अपने हरियाणवी पृष्ठभूमि पर आधारित अनूठे जन-संवाद की शुरुआत दो अप्रैल को गांव खरक कलां से दोपहर 11 बजे दादी सती जाबदे मंदिर से करेंगे। मुख्यमंत्री चार अप्रैल तक जिला भिवानी में रहेंगे। इस दौरान वे कई गांवों जन-संवाद में लोगों की समस्याएं सुनने के  अलावा धार्मिक स्थलों पर जाएंगे।

दौरा कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री दो अप्रैल को गांव खरक में 11 बजे दादी सती जाबदे मंदिर में पहुंचेगे। इसके यहीं पर डेरा नाथ संप्रदाय बाबा रणपत मान धापा में जाएंगे। यहां से गांव की गोंद वाली जोहड़ी के नजदीक जन संवाद कर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल सवा दो गांव कलिंगा के राजू पाना स्थित देवी मंदिर में जाएंगे। मुख्यमंत्री 2.30 बजे अमरू पाना स्थित चौपाल में जन-संवाद करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री अमरू पाना स्थित बाबा मुन्नी डेरा में जाएंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल गांव चांग में दोपहर बाद 3.55 पर महता धर्मशाला में जन-संवाद कार्यक्रम में लोंगों की समस्याएं सुनेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री 5.30 बजे भिवानी में हनुमान जोहड़ी मंदिर में आएंगे। यहां से मुख्यमंत्री 5.50 पर बाबा जहर गिरी मंदिर में जाएंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री 6.10 बजे शकुंतला गार्डन  में जन संवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। यहां से मुख्यमंत्री सवा सात बजे लोक निर्माण विश्राम गृह में कार्यकत्र्ताओं से मिलेंगे।

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल तीन अप्रैल को सुबह 8.30 बजे गांव तिगड़ाना में बाबा परमहंस लटाधारी मंदिर में जाएंगे और यहीं पर हॉल में ग्रामीणों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह नौ बजे गांव धनाना में कपिल सरपंच के घर के नजदीक चौक में जन-संवाद करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री हाल ही में स्वर्ण पदक लेने वाली बॉक्सर नीतू घणघस के निवास स्थान पर भी जाएंगे। यहां से मुख्यमंत्री 11.20 पर बवानीखेड़ा स्थित लोक निर्माण विश्राम में पार्टी कार्यकत्र्ताओं के साथ बातचीत करेंगे। यहां से मुख्यमंत्री दोपहर बाद 1.20 बजे गांव बलियाली स्थित बाबा बंदा बहादुर सामुदायिक सेंटर में जन-संवाद करेंगे। इसके पशचात मुख्यमंत्री गांव बापोड़ा में दोपहर बाद तीन बजे शहीद मथन सिंह के निवास पर जाएंगे और उनके परिजनों से मिलेंगे। इसके बाद  मुख्यमंत्री गांव में भगवान परशुराम प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री 3.30 बजे ब्राह्मïण सदन में जन-संवाद करेंगे। इसके बाद राजपूत धर्मशाला में पूर्व सैनिकों के साथ जल-पान करेंगे।

मुख्यमंत्री शाम पांच बजे गांव दिनोद में छलूराम गढवाल के पुस्तैनी मकान पर जाएंगे। साढ़े पांच बजे राधा स्वामी सत्संग भवन भी जाएंगे। मुख्यमंत्री सायं 6.05 बजे दिनोद में बाबा धूणी वाला मंदिर परिसर में जन-संवाद करेंगे और लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। दिनोद में जन-संवाद करने के बाद मुख्यमंत्री तोशाम जाएंगे और शाम 7.25 बजे लोक निर्माण विश्राम में पार्टी कार्यकत्र्ताओं से मिलेंगे।

मुख्यमंत्री चार अप्रैल को सुबह नौ बजे तोशाम स्थित पंजाबी धर्मशाला में जन संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री साढे दस बजे दुलेहड़ी के नॉलेज सेंटर का दौरा करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 11 बजे गांव संडवा में शाम बाबा मंदिर में जाएंगे। इसके बाद 11.40 गांव के चौक में जन-संवाद कार्यक्रम करेंगे। गांव संडवा के बाद मुख्यमंत्री 2.35 पर गांव कैरू स्थित चिंकारा प्रजनन फार्म का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री 3.10 बजे धौलिया कुंआ के पास ग्रामीणों से जन-संवाद कर लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे।

error: Content is protected !!