कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जय प्रकाश दलाल होंगे मुख्यातिथि

हिसार: 22 दिसम्बर- चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा 23 दिसम्बर को किसान दिवस का आयोजन किया जायेगा। यह आयोजन पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाएगा।

प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जय प्रकाश दलाल समारोह के मुख्य अतिथि होंगे जबकि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

विस्तार शिक्षा निदेशक, डॉ. बलवान सिंह मंडल  ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष किसान दिवस का विषय प्राकृतिक खेती होगा। उन्होंने बताया पूरे हरियाणा प्रांत से लगभग 2500 प्रगतिशील महिला एवं पुरुष किसान इस किसान-वैज्ञानिक मंत्रणा में हिस्सा लेंगे। इस दौरान भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्राकृतिक खेती अभियान को बढ़ावा देने के कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। प्रदेश में उल्लेखनीय कार्य वाले एक किसान को किसान रत्न पुरस्कार दिया जाएगा जिसमें समृति चिन्ह, प्रमाणपत्र व 25 हजार रूपए का नकद ईनाम दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के 20 महिला व 20 पुरूष किसानों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।  कार्यक्रम में किसानों की आमदनी बढ़ाने में सहायक विभिन्न तकनीकों एवं तरीकों पर भी चर्चा की जाएगी।  विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादो, कृषक अनवेषक व विश्वविद्यालय के नवीनतम उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। 

error: Content is protected !!