पिपली से थर्ड गेट और रेलवे रोड तिरंगा लाइटों की रोशनी से होगा जगमग : सुधा।

विधायक सुभाष सुधा ने पिपली से थर्ड गेट और रेलवे रोड़ पर तिरंगा लाइट प्रोजेक्ट का किया उदघाटन।
शहर के दोनों मुख्य मार्ग जगमगा उठे तिरंगा लाइटों से।
आज केडीबी रोड़ की तिरंगा लाइटों का किया जाएगा शुभारंभ।
10 चौकों की लाइटिंग व्यवस्था पर खर्च किया 10 लाख का बजट।
शहर और गांव की सडक़ों के लिए सरकार ने दी 25 करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी।
गीता महोत्सव में शहर के सौंदर्यीकरण में चार चांद लगाएंगी रंग-बिरंगी लाइट।

कुरुक्षेत्र 23 नवंबर : विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 पर शहर के लोगों को एक ओर सौगात दी है। इस सौगात के तहत पिपली से थर्ड गेट और रेलवे रोड पर तिरंगा लाइटों की रोशनी से शहर के दोनों मुख्य मार्ग जगमगा उठे है। इस रोशनी से शहर के सौंदर्यीकरण में चार चांद लग गए है। इन दोनों सडक़ों के अलावा 24 नवंबर को केडीबी रोड को भी तिरंगा लाइटों की रोशनी से रंग दिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर सरकार की तरफ से 15 लाख रुपए का बजट खर्च किया गया है। हालांकि कुछ दिन पूर्व ही शहर के 10 चौंकों पर लाइटिंग व्यवस्था पर 10 लाख रुपए की राशि खर्च की गई है। अहम पहलू यह है कि कुछ दिन पहले शहर की जनता से जो वायदा किया था, उसे पूरा कर दिया गया है। इतना ही नहीं सरकार ने शहर और गांव की सडक़ों के नवीनीकरण के लिए 25 करोड़ रुपए की राशि ओर बजट पारित किया गया है।

विधायक सुभाष सुधा बुधवार को देर सायं मोहन नगर चौंक और रेलवे रोड़ पर तिरंगा लाइट प्रोजेक्ट का शुभारंभ करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा ने 15 लाख रुपए की लागत से रेलवे रोड और पिपली से थर्ड गेट तक तिरंगा लाइट का बटन दबाकर विधिवत रुप से शुभारंभ किया। जैसे ही विधायक ने बटन दबाया, उसी समय दोनों मुख्य मार्ग तिरंगा रोशनी से जगमगा उठे और इन लोगों ने लाइटों के साथ अपनी सेल्फी लेने का भी काम किया। इसके उपरांत विधायक सुभाष सुधा ने केडीबी मीडिया सेंटर में इन प्रोजेक्ट को लेकर पत्रकारों से बातचीत भी की है। उन्होंने कहा कि 25 दिन पूर्व शहर की जनता के साथ शहर के 10 चौंकों और मुख्य मार्गों पर तिरंगा लाइट प्रोजेक्ट को शुरु करने का वायदा किया था। इस वायदे को निर्धारित समयावधि में ही पूरा कर दिया है। शहर के सभी मार्गों पर इस प्रकार की लाइटों की व्यवस्था करवाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इन लाइटों से शहर के मार्गों के सौंदर्यकरण में भी चार चांद लग गए है। शहर के 10 प्रमुख चौकों पर भी लाइट लगाने की योजना को अमलीजामा पहना दिया गया है। इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए सरकार की तरफ से नगर परिषद को 10 लाख रुपए का बजट भी जारी किया गया था। इस बजट से श्रद्धानंद चौक, विश्वकर्मा चौक, महाराणा प्रताप चौक, ब्रह्मानंद चौक, शहीद उधम सिंह चौक, भद्रकाली मंदिर चौक, रविदास चौक, अहिल्या बाई चौक, परशुराम चौक, महाराजा सूर सैन चौक आदि चौक पर लाइटिंग की व्यवस्था कर दी गई है। इन लाइटों के लगने के बाद शहर के मुख्य मार्गों की सुंदरता देखते ही बन रही है।

You May Have Missed