गुरु सुदर्शन जी महाराज के जन्म शताब्दी अवसर पर महोत्सव आयोजित

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाहक दत्तात्रेय होसबोले ने दी श्रद्घांजलि
उड़ीसा के महामहीम राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी दी श्रद्घांजलि
कहा, गुरु सुदर्शन जी महाराज के दिखाये मार्ग का करें अनुसरण

रोहतक, 25 सितंबर : राष्ट्रीय स्वयं सेवक के सरकार्यवाहक दत्तात्रेय होसबोले, उड़ीसा के महामहीम राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पुरानी आईटीआई मैदान में आयोजित गुरु सुदर्शन जन्म शताब्दी वर्ष महोत्सव में गुरु सुदर्शन जी महाराज को श्रद्घांजलि दी तथा अपने संबोधन में गुरु सुदर्शन जी महाराज द्वारा दिखाये गए सत्य, अंहिसा एवं परोपकार के मार्ग पर चलने का आह्वïान किया।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाहक दत्तात्रेय होसबोल ने उपस्थितगण का आह्वïान किया कि वे गुरु सुदर्शन जी महाराज के दिखाये गए रास्ते का अनुसरण करते हुए मानव भलाई के लिए कार्य करने का संकल्प लें, यही गुरुजी को सच्ची श्रद्घांजलि होगी। उन्होंने कहा कि गुरु के संदेश को जीवन में आत्मसात करें। अनेक मार्गों पर चलकर साधना की जा सकती है। :-

इस मौके पर जैन मुनियों द्वारा मंगल पाठ किया गया। इस अवसर पर संगठन सचिव रविंद्र राजू, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिटनेटर राजकुमार कपूर, मेयर मनमोहन गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल, रमेश भाटिया, एलपीएस बोसार्ड के प्रबंध निदेशक राजेश जैन, जैन मुनी विश्वेश्वर जी महाराज व अन्य संत, पवन जैन, श्याम लाल जैन, पद्ïमश्री सुदर्शन पटनायक, तरूण सन्नी शर्मा, संत व साध्वी मंडल आदि उपस्थित रहे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!