धूमधाम से मनाया कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा का जन्मदिवस : खोवाल

-एक पौधा हमारी नेता के नाम मुहिम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मोक्ष व भूमि आश्रम में बेसहारों को कराया भोजन, फल व मिठाई किए वितरित

हिसार, 24 सितंबर। कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बहन कुमारी सैलजा का जन्मदिवस शनिवार को उनके डाबड़ा चौक आवास सहित विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण एवं केक काटकर धूमधाम के साथ मनाया गया। सैलजा संघ हरियाणा के बैनर तले एक पौधा सैलजा के नाम मुहिम पर आधारित इस कार्यक्रम के तहत भारी संख्या में महिलाएं, बच्चों व अन्य समर्थकों ने विशेष तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए बहनजी की लंबी उम्र की कामना की और एक दूसरे को केक खिलाकर अपनी खुशियों का सांझा किया और पौधे रोपित किए।

हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश चेयरमैन अधिवक्ता लाल बहादुर खोवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि बहन कुमारी सैलजा त्याग की देवी है। इन्होंने कभी भी अपने लिए पदों को अहमियत नहीं दी, बल्कि कांग्रेस पार्टी के लिए हमेशा ईमानदारी से कार्य किया और कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनकी रगों में बसी हुई है, क्योंकि उनके पिता स्वर्गीय चौधरी दलबीर सिंह ने भी हमेशा कांग्रेस के लिए ईमानदारी से कार्य किया। कुमारी सैलजा अपने पिता चौधरी दलबीर सिंह को अपना राजनीतिक गुरु भी मानती है। इसीलिए उन्होंने कभी भी अपने आप को कांग्रेस से बड़ा नहीं माना और निस्वार्थ भाव से कांग्रेस के प्रति समर्पित रही। यही कारण है कि कांग्रेस हाईकमान भी कुमारी सैलजा को पूरा मान सम्मान देता रहा है। उन्होंने कहा कि सैलजा ने तीन दशकों के राजनीतिक जीवन में सर्व समाज को साथ लेकर चलते हुए देश की राजनीति में सादगी ईमानदारी और समर्पण की मिसाल पेश की है। कुमारी सैलजा राष्ट्रीय राजनीति में हरियाणा प्रदेश का मान बढ़ाते हुए पूरे प्रदेश और समाज के हितों को सर्वोपरि रखकर अपनी जिम्मेदारी निभा रही है।

मोक्ष आश्रम व भूमि आश्रम में बेसहारों को कराया भोजन
कार्यक्रम के तहत भूमि आश्रम में बेसहारा लोगों को फल आदि वितरित करते हुए पौधारोपण किया गया, वहीं मोक्ष आश्रम में बुजुर्गों को खाना खिलाया गया गुरुकुल आर्य नगर में भी पौधारोपण किया गया। इस दौरान बुजुर्गों ने कुमारी सैलजा की लंबी आयु की कामना की और अपना आशीर्वाद दिया। इसके साथ साथ अन्य जगहों पर भी पौधारोपण करते हुए जरूरतमंदों को जरूरत की सामग्री, फल व मिठाईयां वितरित की गई। एचपीसीस के पूर्व सदस्य जगन्नाथ ने कहा कि कुमारी सैलजा की रगों में काग्रेस का खून बहता है। वे विपरीत परिस्थितियों में भी कांग्रेस की साथ खड़ी रही। यहां तक की वे पार्टी से बड़ा अपने आप को भी नहीं समझती है। उनका कांग्रेस के प्रति यह समर्पण भाव पूरे देश में जाना जाता है।

उन्होंने कहा कि बहन कुमारी सैलजा त्याग की देवी है। इन्होंने कभी भी अपने लिए पदों को अहमियत नहीं दी, बल्कि कांग्रेस पार्टी के लिए हमेशा ईमानदारी से कार्य किया और कर रही हैं।

कार्यक्रम में लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य चौधरी जगन्नाथ ,भूपेंद्र गंगवा पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी बरवाला,बाला देवी खेदड़ पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी उकलाना, रणदीप लोहचाब, शैलेश वर्मा पूर्व डीएमईओ,अश्वनी शर्मा कांग्रेस प्रवक्ता, स्नेहलता निम्बल जिला अध्यक्ष शहरी, हरिकिशन प्रभुवाला, राहुल गर्ग, अखिल गर्ग, गीता सिहाग उकलना ब्लाक अध्यक्ष, प्रमोद सिवाच, सुरेश गर्ग, ईश्वर खेदड़, कौशल्या सिंहमार, विरेंद्र सेलवाल जगबीर मलिक, कुलवंत सैनी, सतबीर मुगलपुरा, अंकित भुना वेदप्रकाश भेरा, सुरेश मातररशाम, पवन तुंडवाल, कमलेश श्योराण, सुमित्रा सिरसा, शेरसिंह प्रधान, सुरजभान खेदड़ प्रेम जांगड़ा, बलवंत नंबरदार आदि मौजूद रहे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!