हिसार, 21 सितंबर। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता के निर्देशानुसार वार्ड नं. 8 के कुंज लाल गार्डन, शांति नगर व ब्रह्मकुटिया की कच्ची व टूटी सडक़ो का निर्माण कार्य शुरू हो गया। सडक़ निर्माण में 70 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी। कार्य का शुभारंभ कालोनी वासी बजुर्ग राधेश्याम छाबड़ा ने नारियल फोड़ कर किया। इस अवसर पर नगर पार्षद भूप सिंह रोहिल्ला, मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूप वाला, विधान सभा संयोजक राम चन्द्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष लोकेश असीजा, राज कुमार रहेजा, सुशील सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पार्षद भूप सिंह रोहिल्ला ने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता व मेयर गौतम सरदाना शहर के विकास कार्यो में कोई भी कसर नही छोड़ रहे हैं, उनके आदेशानुसार ही कालोनी की सडक़ों का निर्माण कार्य शुरू हो पाया है। पार्षद ने कहा कि सडक़ का निर्माण कार्य उच्च मानकों के आधार पर किया जाएगा। सडक़ निर्माण के बाद होने वाली कालोनीवासियों को असुविधाओं से निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि शहर में समान रूप से विकास कार्य किये जा रहे हैं। इससे पूर्व क्षेत्र में जल भराव व बरसाती पानी के निकास के लिए 1 करोड़ 9 लाख रुपए की राशि से बरसाती नालों का निर्माण किया गया है। कालोनीवासियों को अब जलभराव की समस्या से पूरी तरह निजात मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि शांति नगर चौक में पत्रकार कुलश्रेष्ठ के नाम से हाल के निर्माण के लिए 98 लाख रुपए की राशि मंजूर हुई है।

error: Content is protected !!