—  सांसद दीपेंद्र हुड्डा के निवास पर प्रदेशभर से पहुंचे विप्र फाउंडेशन के कार्यकर्ता
— शंखनाद और  वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच वृंदावन से मंगाया 75 किलो का केक कटवाया

नई दिल्ली। विप्र फाउंडेशन ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा का 75 वां जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया। उनके सांसद बेटे दीपेंद्र हुड्डा के दिल्ली आवास पर एक भव्य कार्यक्रम में प्रदेश भर से पहुंचे विप्र बंधुओं ने हुड्डा की लंबी उम्र की कामना के साथ उन्हें ढेरों आशीर्वाद दिए। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच वृंदावन से खास तौर पर  मंगवाया 75 किलो का विशेष केक काटकर विप्र बंधुओं की खुशी को दोगुना किया।  वृंदावन से आए पुजारियों (ब्राह्मणों) ने  मंत्रोच्चारण,  शंखनाद और उद्घोष के बीच हुड्डा को श्री बांके बिहारी का विशेष आशीर्वाद भी दिया।

 विप्र फाउंडेशन की ओर से मिले प्यार और सम्मान व आशीर्वाद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ब्रह्म समाज का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी को 75 वर्ष हो गए, पूरे देश में आजादी के अमृत उत्सव मनाए जा रहे हैं। उन्हें खुशी है कि उन्होंने आजाद देश की सरजमीं पर अपनी आंखें खोलने का अवसर मिला। उन्होंने अपने जन्मदिन को अनगिनत शहीदों को समर्पित करते हुए कहा कि कितने ही गुमनाम शहीदों ने अपनी कुर्बानियां देकर इस देश को आजाद कराया। देश उनका कर्ज़ कभी नहीं चुका सकता, हमें हमेशा अपने शहीदों के प्रति कृतज्ञ रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे स्वयं स्वतंत्रता  सेनानी परिवार से संबंध रखते हैं। उनके दादा और पिता स्वर्गीय चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्हें गर्व है कि उन्हें सैनिक परिवार में जन्म लेने का अवसर मिला। उन्होंने समारोह में आए सभी का आभार व्यक्त करते हुए देश और प्रदेश की तरक्की की कामना भी की। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने विप्र फाउंडेशन का आभार जताते हुए कोरोना काल में फाउंडेशन की ओर से की गई सेवाओं को याद किया।

उन्होंने कहा कि विप्र फाउंडेशन ने मानवता को बचाने के लिए जिस जज्बे और लगन से सेवा की,  उसका शब्दों से बखान नहीं किया जा सकता। प्रदेश के अंतिम छोर पर बसे गांव तक फाउंडेशन की ओर से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पहुंचाए गए। जब कंसंट्रेटर के लिए  मारामारी हो रही थी तब फाउंडेशन ने प्रदेश की ढाई सौ पीएचसी में कंसंट्रेटर पहुंचाए। उन्होंने हुड्डा परिवार को दिए दुलार और प्यार के लिए फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा के विकास पुरुष हैं। हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में अविस्मरणीय उपलब्धियां हासिल की। हुड्डा ने प्रदेश को नंबर वन का खिताब दिलाया। हुड्डा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में विदेशी निवेश की झड़ी लगी जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित हुए। कानून व्यवस्था चाक-चौबंद थी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज प्रदेश में अराजकता का माहौल है। बेरोजगारी में प्रदेश नंबर वन है। प्रदेश की जनता एक बार फिर से चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मुख्यमंत्री देखना चाहती है। हर वर्ग,  हर समाज में हुड्डा जी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। निश्चित ही आने वाला समय कांग्रेस का होगा और माननीय चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश एक बार फिर विकास की गति पकड़ेगा।

 कार्यक्रम के सूत्रधार विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज ने समस्त विप्र समाज की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दी तथा उनके लंबे जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि जिस तरह देश की आजादी के 75 साल पूरे हुए हैं, उसी तरह हुड्डा जी के जीवन के त्याग और समर्पण के 75 साल पूरे हुए हैं। निश्चित ही यह उनके जीवन का अमृत काल है। आने वाले समय में प्रदेश की जनता को दोबारा से उनके जीवन के अमृत काल का लाभ मिलेगा। चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा फिर से प्रदेश के मुख्यमंत्री बनकर प्रदेश की तरक्की की राह प्रशस्त करेंगे। उन्होंने हुड्डा के सौम्य व्यक्तित्व का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्षी भी हुड्डा जी की कार्यशैली और नेतृत्व के कायल हैं। गर्व होता है  जब विपक्ष का कोई व्यक्ति  यह कहता है कि हुड्डा जैसा मुख्यमंत्री प्रदेश को ना मिला है और ना मिलेगा। उन्होंने कहा कि हुड्डा परिवार के संस्कार ने सांसद चौधरी दीपेंद्र हुड्डा के रूप में  प्रदेश को भविष्य का नेतृत्व दिया है। उन्होंने कहा कि ईश्वर चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दीर्घायु प्रदान करे, ताकि हुड्डा साहब बरसों बरस देश और प्रदेश की सेवा करते रहें। कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के हरियाणा प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव संजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप वशिष्ठ ने भी अपने संबोधन में हुड्डा  को जन्मदिवस की बधाई देते हुए भरोसा दिया कि विप्र फाउंडेशन हमेशा उनके के साथ है। दोनों पदाधिकारियों ने चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा को विप्र फाउंडेशन का गार्जियन कहकर संबोधित किया। कार्यक्रम को नूह के विधायक चौधरी आफताब अहमद,  विप्र वाहिनी की अध्यक्ष चंद्रकांता पुरोहित ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलराज कटारिया, अमित भारद्वाज, पंकज भारद्वाज,  नवीन शर्मा, पंकज डावर, विप्र फाउंडेशन के योगेश कौशिक दयाचंद शर्मा, फाउंडेशन के गुड़गांव जिला अध्यक्ष नरेंद्र गौड़, फरीदाबाद अध्यक्ष संजय वशिष्ठ, पंचकुला से विजय राज, दिल्ली विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष कमल शर्मा, बालकिशन शर्मा, उमेश कौशिक, युवा महामंत्री उमेश कौशिक, भिवानी अध्यक्ष देव पराशर, हिसार से रामफल, हांसी से नितिश शर्मा, नारनौल से विजय, नांगल चौधरी से महेश शर्मा, महेंद्रगढ़ से तरुण, होडल से अनिरुद्ध व्यास, दादरी से प्रमोद, करनाल से राजबीर शर्मा, झज्जर से रिशी प्रकाश शर्मा,  प्रदेश महामंत्री सुशील जोशी, हरीश हलवासिया, राजेश र्श्मा, हरिओम, बीरसिंह एडवोकेट,  सहित प्रदेशभर के विप्र बंधु शामिल रहे।

error: Content is protected !!