
पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान भी साथ में रहे मौजूद
आदमपुर मंडी के क्रांति चौक से शुरू होकर रैली स्थल तक 2 घंटे में पहुंची मेक इंडिया नंबर-1 तिरंगा यात्रा
आदमपुर मंडी तक पहुंचा भारी संख्या में लोगों का हुजूम
आदमपुर मंडी, 8 सितंबर – आम आदमी पार्टी की ओर से आदमपुर के उपचुनाव में जबरदस्त दस्तक दी है। गुरुवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में क्रांति चौक से आम आदमी पार्टी हजारों समर्थकों के सैलाब के साथ आदमपुर मंडी स्थित रैली स्थल पर पहुंचा।

दो घंटे में क्रांति चौक से पहुंचे रैली स्थल
क्रांति चौक से रैली स्थल तक पहुंचे में दो घंटे लग गए। आम आदमी पार्टी की मेक इंडिया नंबर वन तिरंगा यात्रा में स्थानीय निवासियों का भारी जनसमूह समर्थन में नजर आया। मेक इंडिया नंबर-1 तिरंगा यात्रा का स्थानीय निवासियों ने जगह जगह पर जोरदार स्वागत किया। और छतों से फूल भी बरसाएं.. साथ ही जगह जगह पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस मेक इंडिया नंबर-1 तिरंगा यात्रा के दौरान आदमपुर की गलियां भी भारत माता के जयकारों से गूंज उठी.. इस दौरान हरियाणा आम आदमी पार्टी के प्रभारी डॉ सुशील गुप्ता, वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा, डॉ अशोक तंवर, भूपेंद्र बेनीवाल और सितेंद्र सिंह, राम प्रसाद गढ़वाल मौजूद रहे..