दो दिवसीय दौरे के दौरान पंजाब सीएम भगवंत मान भी रहेंगे मौजूद डॉ. सुशील गुप्ता
मेक इंडिया नंबर-1 कैंपेन की हरियाणा के हिसार जिले से करेंगे शुरुआत: अनुराग ढांडा
प्रदेश में हर वर्ग और तबके के लोगों को साथ लेकर करेंगे मेक इंडिया नंबर -1 की शुरुआत : डॉ. अशोक तंवर
मेक इंडिया नंबर-1 की लॉचिंग हिसार से करेंगे दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान
मेक इंडिया नंबर -1 के तहत यूथ को संबोधित करेंगे दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान
आदमपुर में निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा, जनसभा को करेंगे संबोधित
हरियाणा आम आदमी पार्टी प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता, राष्ट्रीय सलाहकार अनुराग ढांडा और डॉ. अशोक तंवर ने प्रेस वार्ता में की घोषणा

दिल्ली/हरियाणा – देश को आजाद हुए 75 साल हो गए, इसमें अशिक्षा है, भुखमरी है, बेरोजगारी है, बीमारी का इलाज नहीं होता। किसान कर्ज के नीचे दब कर आत्महत्या कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल की सोच है हिंदुस्तान विश्व का नंबर वन देश बने। ये बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने कही। वे दिल्ली स्थित आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल हो गए, प्रदेश को बने 55 साल हो गए। बहुत कुछ करने की जरूरत है। 7 सितंबर को मेक इंडिया नंबर वन के तहत दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान हिसार पहुंच रहे हैं। इसके साथ 8 सितंबर को आदमपुर में तिरंगा यात्रा निकाल कर जनसभा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि वे छात्रों, युवाओं को संबोधित करेंगे। किस प्रकार हरियाणा की बेरोजगारी खत्म हो, किसान कर्ज के बोझ से निकल कर जीवन को आगे बढ़ाए। किस प्रकार हरियाणा में उद्योग लगे। किस प्रकार देश विश्व में नंबर वन बने इसको लेकर चर्चा होगी। इसमें प्रदेश के हजारों यूनिवर्सिटी के छात्र, युवा पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मिशन के अंदर हर पार्टी, धर्म और जाति के लोग जो हिंदुस्तान को विश्व का नंबर वन देश देखना चाहते हैं। वे सभी कार्यक्रम में आमंत्रित हैं। उन्होंने कहा कि हमें हरियाणा की देश का नंबर वन देश बनाना है। इस कार्यकर्म को लेकर प्रदेश के लोग आतुर हैं कि वे भी देश को नंबर वन बनाने में योगदान दें।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार अनुराग ढांडा ने कहा कि मेक इंडिया नंबर वन की शुरुआत आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की है। इसको लेकर सभी राज्यों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पहला कार्यक्रम हिसार में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों में इतना टैलेंट है, खेलों में सबसे आगे है।

सभी संसाधनों के साथ परिपूर्ण होने के बावजूद हरियाणा क्यों तरक्की नहीं कर रहा है? इसको लेकर युवाओं के साथ संवाद किया जाएगा। पांच सूत्रीय कार्यक्रम पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि आज के समय युवाओं के मन में सवाल है कि हिंदुस्तान अभी तक विकसित देश क्यों नहीं बना है। ये सवाल प्रदेश के युवा, महिला और सभी वर्ग के लोगों में है। इसको लेकर युवाओं के साथ संवाद किया जाएगा। मेक इंडिया नंबर वन के तहत हरियाणा के लोग भी इसमें हिस्सेदारी करने को आतुर है। इस मिशन की लॉन्चिग प्रदेश के हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर की जाएगी।

वहीं वरिष्ठ नेता अशोक तंवर ने कहा कि भारत प्राचीन समय में सोने की चिड़िया के नाम से जाना जाता था, भारत का पूरे विश्व की जीडीपी में 25 प्रतिशत ने ज्यादा का योगदान था। आज के समय पर हम कहां से कहां आ गए। समय के साथ हमें आगे बढ़ना चाहिए था, कुछ परिस्थितियां ऐसी बनी कि हम पिछड़े रह गए। मेक इंडिया नंबर वन के तहत पहला कार्यक्रम हिसार में होगा। इसमें प्रदेश भर के हर वर्ग और तबके के लोग को साथ लेकर लॉचिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत हिंदुस्तान को दुनिया में शक्तिशाली देश बनाने को लेकर चर्चा होगी। इसमें हर वर्ग के लोगों की भागीदारी होगी।

error: Content is protected !!