पूरे देश में विधायकों को खरीदकर सरकार गिराना बीजेपी का मकसद : डॉ. सुशील गुप्ता
प्रदेश ही नहीं देश में भी लुप्त हो चुकी है कांग्रेस : डॉ. सुशील गुप्ता

भिवानी , 30 अगस्त – आज भिवानी के चारों विधानसभा के कार्यकर्ताओं से संवाद के लिए आया हूं। संगठन की मजबूती देने के लिए पूरे हरियाणा में कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे हैं। किस प्रकार प्रदेश में भ्रष्टाचार खत्म किया जाए, स्कूलों को बदहाल होने से कैसे बचाया जाए।

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई आम आदमी पार्टी लड़ रही है। ये बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने कही। वे भिवानी में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के टैक्स के पैसों से पूरे देश में विधायकों को खरीदने में लगी है। जनता के खून पसीने के पैसों से और टैक्स से अपने अरबपति मित्रों के लोन माफ करने में लगी है। भाजपा आपके पैसे से विधायकों की खरीद फरोख्त करके कई राज्यों की सरकार गिरा चुकी है। भाजपा कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, असम, मध्यप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में सरकार गिरा चुकी है। जनता बड़ी उम्मीदों से सरकार चुनती है, वहीं बीजेपी पैसे के दम पर विधायकों को खरीदकर और सीबीआई और ईडी की रेड का डर दिखा कर विधायकों को डर दिखा कर सरकार गिरा देती है। बीजेपी का पूरे हिंदुस्तान में सरकार गिराने का एक ही तरीका है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी देश में 277 से अधिक विधायकों को खरीद चुकी है। अगर सभी विषयों को 20-20 करोड़ रुपया दिया हो तो अभी तक 5500 करोड़ रुपया खर्च चुकी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के एक विधायकों को 20-20 करोड़ रुपया का ऑफर दिया गया। बीजेपी को दिल्ली में 40 विधायकों की जरूरत थी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ये मांग करती है कि एक इस खरीद फरोख्त के 800 करोड़ रुपया कहां रखे हैं ? ये पैसा बीजेपी ने कहां छुपा कर रखा है। कुल 6300 करोड़ रुपया का हिसाब दे बीजेपी, आखिरकार बीजेपी के पास इतना पैसा कहां से आया और किसका है। इस पर ईडी और सीबीआई की नजर क्यों नहीं पड़ती।

2014 में पेट्रोल का भाव 60 रुपया था आज 110 रुपया हो गया, डीजल का भाव 54 रुपया था, आज 90 रुपया हो गया है। सीएनजी 35 रुपया में मिलती था आज 75 रुपया हो गया। खाने का तेल 70 रुपया का था, आज 170 का हो गया। रसोई गैस का सिलेंडर 410 का मिलता था, आज 1053 का हो गया है। हर तरह के खाने पीने के दाम हो गए हैं। इतनी महंगाई और ऊपर से जीएसटी, देश की जनता के पैसे का इस्तेमाल या तो विधायक खरीदने में हो रहा है या अपने मित्रों का लोन माफ करने में हो रहा है। भाजपा गरीब के पैसों को चूस कर प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता के नशे को पूरे करने में लगी है।

हाल ही में प्रधानमंत्री ने लाल किले से अपने भाषण से लोगों से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सहयोग मांगा था। आम आदमी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को भ्रष्टाचार के 5 ज्वलंत मुद्दे बताए थे। उनको चुनौती दी थी की अगर भ्रष्टाचार के खिलाफ हो तो इनकी जांच करके दिखाओ। उन्होंने कहा कि मोदी जी में दम है तो गुजरात में पेपर लीक सबसे बड़ा घोटाला है, इसके खिलाफ जांच करके दिखाओ। वहां 27 साल से बीजेपी की सरकार है, अगर दम है तो कार्रवाई करके दिखाएं। गुजरात में 22 हजार करोड़ का ड्रग पकड़ा गया। अगर प्रधानमंत्री में दम है चुनाव से पहले सीबीआई और ईडी की जांच करके दिखाओ। अगर प्रधानमंत्री मोदी में दम है तो गुजरात में जहरीली शराब के मामले में जांच करके दिखाओ। बुंदेलखंड में प्रधानमंत्री एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करने गए थे, इसके 5वें दिन के अंदर ही एक्सप्रेस वे धंस गया था। कोई जांच नहीं हुई, अगर प्रधानमंत्री में दम है तो जांच करके दिखाओ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बड़े उद्योगों का 10 लाख 72 हजार करोड़ का चंदा माफ किया है। ये वहीं उद्योगपति हैं जो बीजेपी को चेक का माध्यम से चंदा देते हैं। इससे बड़ी भ्रष्टाचार क्या हो सकता है ? अगर उनमें दम है तो इनके खिलाफ सीबीआई और ईडी की जांच करके दिखाओ, जिनका कर्जा माफ किया जाता है।

उन्होंने कहा बीजेपी जैसी भ्रष्टाचार करने वाली पार्टी का जाने का समय आ गया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल देश को नंबर वन बनाने का प्रण लिया है। उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश से ही नहीं देश से भी लुप्त हो चुकी है। अगर कहीं इनका उम्मीदवार जीत जाता है तो बिक जाता है। वहीं आम आदमी पार्टी का एक एक कार्यकर्ता भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने का प्रण लिए हुए है। देश में भ्रष्टाचार के खात्मे का समय आ चुका है। आम आदमी पार्टी पूरे देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मात्र उम्मीद है। इस मौके पर जोन अध्यक्ष अश्विनी दुलहेड़ा, जिला अध्यक्ष दलजीत तालू, जिला परिषद चेयरपर्सन उम्मीदवार इंदु शर्मा और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!