??????? ?? ??????????? ???? ????? ??? ???? ????? ?????? ??? ?????? ????? ?? ??????? ???? ???? (21 ?????, 2022)
खट्टर की भिवानी में महेंद्रगढ़ के पूर्व विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा को लेकर की गई अर्थपूर्ण तारीफ की खास चर्चा
क्या मुख्यमंत्री ने प्रो. शर्मा को भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़वाने का संकेत दिया है?
महलों की विरासत की बात राजपरिवार से जुड़े राव पर निशाना साधने के लिए लिखी गई मानी जा रही है: अभय सिंह की फेसबुक पर पोस्ट

भारत सारथी/ कौशिक 

नारनौल। रविवार को खरकड़ी (भिवानी) में हुई मुख्यमंत्री की रैली ने दक्षिण हरियाणा में कई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

संभव है सीएम ने सामान्य शिष्टाचार के नाते पार्टी के नेताओं की जी भरकर तारीफ की हो, मगर महेंद्रगढ़ के पूर्व विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा को लेकर की गई अर्थपूर्ण तारीफ की खास चर्चा है। मनोहर के संबोधन में कुछ बड़े राजनीतिक संदेश तलाशे जा रहे हैं। सबसे अधिक चर्चा यह है कि मुख्यमंत्री ने प्रो. शर्मा को भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़वाने का संकेत दिया है।

प्रो. रामबिलास को लेकर कही गई अहम बात

कुछ दिनों से इन्होंने अपना डेरा-ठिकाना महेंद्रगढ़ जिले में न रखकर एकदम बीच में सतनाली में बना लिया

मुख्यमंत्री ने प्रो. रामबिलास को लेकर यह कहा था कि, ‘आज हमें आशीर्वाद देने हरियाणा में भाजपा को गांव-गांव जाकर खड़ा करने वाले पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व शिक्षा मंत्री, हमारे वरिष्ठ नेता प्रो. रामबिलास शर्मा भी यहां हैं। पहले तो हम इनको महेंद्रगढ़ जिले के रहने वाले कहते थे, मगर कुछ दिनों से इन्होंने अपना डेरा-ठिकाना महेंद्रगढ़ जिले में न रखकर एकदम भिवानी जिला और महेंद्रगढ़ जिला, इनके बीच में सतनाली में बना लिया। लोहारू और सतनाली में अंतर नहीं है। बाढ़ड़ा और सतनाली में भी अंतर नहीं है।’

सीएम का लोहारू और बाढ़डा का सतनाली से जोड़कर जिक्र करना अहम है। सतनाली, महेंद्रगढ़ विस क्षेत्र के अंतिम छोर पर है। इससे आगे भिवानी जिला है। भिवानी की तीन, महेंद्रगढ़ की चार व दादरी जिले की दो विधानसभा सीटों को मिलाकर भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र बना है। सीएम के भाषण के आधार पर पंडित जी के चाहने वाले उन्हें लोकसभा का संभावित उम्मीदवार मान रहे हैं।

सीएम ने दी चुनावी एजेंडे की झलक

मुख्यमंत्री ने रैली में चुनावी एजेंडे की झलक भी दी। सीएम के संबोधन को गहराई से देखें तो आने वाले चुनाव में पानी के मुद्दे पर भाजपा पूरी तरह हमलावर मूड में रहेगी। कांग्रेस की इसी मुद्दे पर घेराबंदी होगी। दक्षिण हरियाणा में अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने की उपलब्धि को जोर-शोर से उठाया जाएगा। विशेष बात यह भी रही कि सीएम ने पानी के मसले पर सांसद धर्मबीर की पैरवी को पूरा भाव दिया। हालांकि कृषि मंत्री जेपी दलाल सहित अन्य नेताओं की तारीफ में भी कमी नहीं छोड़ी।

अभय सिंह की फेसबुक पोस्ट भी चर्चित

महलों की विरासत की बात राजपरिवार से जुड़े राव पर निशाना साधने के लिए लिखी गई मानी जा रही है।

नांगल चौधरी के भाजपा विधायक डा. अभय सिंह यादव की फेसबुक पोस्ट भी चर्चा में है। सोमवार को डा. यादव ने पानी को लेकर जो ट्वीट किया, उसमें किसी पर कटाक्ष नहीं है, मगर अपने फेसबुक पेज पर अभय सिंह ने जो लिखा उसे सीधे केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत पर शब्दबाण चलाना माना जा रहा है। अभय सिंह ने लोगों की भीड़ के बीच माटी में बैठे हुए अपनी फोटो के नीचे लिखा, ‘इसी माटी में बैठकर धरती मां के गर्भ की प्यास को महसूस किया और आज अधिकांश महेंद्रगढ़ जिला हरियाली की चादर ओढ़े हुए है। कृष्णावती और दोहान नदियों में यमुना का पानी बह रहा है। महलों की विरासत में माटी और किसान की पीड़ा का अहसास नहीं होता। जब आम आदमी का दर्द दिल को छूता है तो वहीं से समाधान का रास्ता निकलता है।’ महलों की विरासत की बात राजपरिवार से जुड़े राव पर निशाना साधने के लिए लिखी गई मानी जा रही है।

error: Content is protected !!