शक्ति केंद्र प्रमुखों की कार्यशाला में पन्ना प्रमुखों और बूथ समितियों को मजबूत करने पर जोर
फरीदाबाद, पलवल और नूंह में हुआ शक्ति केंद्र प्रमुख कार्यशालाओं का आयोजन

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी आगामी योजनाओं को सफल बनाने के लिए प्रदेश भर में शक्ति केंद्र प्रमुखों की कार्यशालाओं की शुरूआत मंगलवार से कर दी है। पहले ही दिन प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने तीन जिलों फरीदाबाद, पलवल और नूंह में पहुंचकर शक्ति केंद्र प्रमुखों के सामने आगामी योजनाएं रखीं और इनको सफल बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए। धनखड़ ने शक्ति केंद्र प्रमुखों को आगामी चुनावों में अपने-अपने बूथों पर कम से कम 55 प्रतिशत वोट प्राप्त करने का टारगेट भी दिया। धनखड़ ने संवाद को जीत का मंत्र बताते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता आपस में संवाद बनायें रखें और मोदी-मनोहर सरकार के जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ जनता तक पहुंचाने का काम निरंतर जारी रखें। तीनों जिलों की कार्यशालाओं में प्रदेश अध्यक्ष ने 13, 14 और 15 अगस्त को हर घर तिरंगा फहराने के अभियान को सफल बनाने की योजना पर भी चर्चा की।

मंगलवार को सबसे पहले ओम प्रकाश धनखड़ फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित कन्वेंशन हॉल में पहुंचे। यहां उन्होंने उपस्थित जिले के सभी शक्ति केंद्र प्रमुखों को आगामी चुनाव के लिए अभी से कमर कस लेने के लिए कहा। ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि संगठन के हर कार्यकर्ता के साथ संवाद करना बहुत जरूरी है। संवाद से न केवल संगठन मजबूत रहता है बल्कि चुनाव जीतना भी आसान हो जाता है। धनखड़ ने शक्ति केंद्र प्रमुखों की जिला स्तरीय कार्याशाला में इस बात पर संतोष भी जताया कि भाजपा के शक्ति केंद्र प्रदेश में मजबूत स्थिति में हैं। इस मौके पर उन्होंने ”हर घर तिरंगा” अभियान, पंचायत चुनाव व नगर निगम चुनाव को लेकर शक्ति केंद्र प्रमुखों को अभी से तैयारियों में जुट जाने को कहा। कार्यशाला में श्री धनखड़ ने शक्ति केंद्र प्रमुखों को उनके दायित्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बूथ प्रमुख का सबसे पहला काम अपने बूथ को मजबूत करना है। बूथ पर वोट प्रबंधन अच्छा है तो आप बूथ नहीं हार सकते। उन्होंने कहा कि त्रिदेव के साथ पन्ना प्रमुख और बूथ समिति को सक्रिय करना बहुत जरुरी है। धनखड़ ने कहा कि हर बूथ पर एक अच्छे कार्यकर्त्ता को बीएलए-2 की जिम्मेदारी देने से बूथ और सशक्त होगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बूथ समिति, पन्ना प्रमुख और शक्ति केंद्र प्रमुख के मजबूत होने के कारण भाजपा ने चुनाव जीते और केंद्र व प्रदेश में सरकारी बनाई। भारतीय जनता पार्टी के लिए देश सर्वोपरि है। व्यक्ति से उपर देश है। धनखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि वे देश को मजबूत कर रहे हैं और हम शक्ति केंद्रों को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय के मूल मंत्र पर चलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सपने को साकार कर रहे हैं।

धनखड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य अंतिम लाइन में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है, और इसी संकल्प के साथ हरियाणा में भी भाजपा आगे बढ़ रही है। आज पीएम मोदी और सीएम मनोहर के समय में जनता को सीधा लाभ मिल रहा है और बैंक खातों में योजनाओं की रकम सीधे पहुंच रही है। श्री धनखड़ ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि पंचायत और नगर निगम के चुनाव होने वाले हैं, इसलिए इसकी तैयारियों में अभी से जुट जाएं। बूथ पर कम से कम 55 प्रतिशत वोटों को अपने पक्ष में करना है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमें अपने इतिहास के बुरे दिनों को भी याद रखना चाहिए ताकि उनसे सीख लेकर हम भविष्य की तैयारियां कर सकें। धनखड़ ने कहा विभाजन की विभीषिका को हमें याद रखना चाहिए और अमृत महोत्सव में अपने उन शहीदों को याद करना चाहिए जिन्हें कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के कारण भुला दिया। देश की आज़ादी के लिए 3 लाख 27 हज़ार लोगों ने बलिदान दिया है, जिसमें 850 लोग हरियाणा के हैं। आज़ादी का अमृत महोत्सव उन सबकों याद करने का समय है। आजादी के अमृत महोत्सव पर हम सभी को अपने घर पर झंडा फहराने पर गौरवान्वित होना चहिये। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा 10 लाख घरों पर तिरंगा फहराएगी। पलवल और नूंह में भी शक्ति केंद्र प्रमुखों की कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी चुनाव में कार्यकर्ताओं की भूमिका, आजादी का अमृत महोत्सव, हर घर तिरंगा और संगठन की संरचना पर कार्यकर्ताओं से बात की। धनखड़ ने कहा कि प्रमुख कार्यकर्ताओं को शक्ति केंद्र प्रमुख के साथ मिलकर पन्ना प्रमुख, बूथ समिति, ग्राम अध्यक्ष जैसी प्रमुख संरचना तैयार कर लेनी चाहिए।

फरीदाबाद कार्यशाला में संगठन प्रदेश महामंत्री रविन्द्र राजू, जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल व आरएन सिंह मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। पलवल कार्यशाला में विधायक दीपक मंगला, पूर्व मंत्री सुभाष कात्याल, पूर्व विधायक केहर सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, जिला प्रभारी डा. दिनेश, जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया वहीं नूंह कार्यशाला में जिला अध्यक्ष सहित जिले के प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

शक्ति केंद्र प्रमुख पार्टी की आत्मा: रविन्द्र राजू
कार्यशालाओं में शक्ति केंद्र प्रमुखों के दायित्व, कार्यशैली और योगदान विषय पर प्रदेश संगठन मंत्री रविन्द्र राजू ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शक्ति केंद्र प्रमुख पार्टी की आत्मा है और उन्हीं पर बूथों की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि शक्ति केंद्र प्रमुख की कार्यशालाओं का आयोजन 9 अगस्त तक पूरे हरियाणा में किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को पूरे जोर-शोर से चलाना है। शक्ति केंद्र प्रमुख अपने सारे कार्यों की तैयारी पहले से ही कर लें। शक्ति केंद्र प्रमुख का काम अपने बूथों की चिंता करना और वोटर से बूथ पर जाकर मिलना है। उन्होंने कहा कि शक्ति केंद्र प्रमुख अगर ईमानदारी से कार्य करेंगे तो हमें कोई हरा नही सकता।

घर-घर तिरंगा पहुंचाने के लिए तैयार की विशेष स्कूटी
”हर घर तिरंगा” अभियान प्रदेश में सफल हो इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जी-जान से जुटे हुए हैं। ”हर घर तिरंगा” मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फरीदाबाद में मंडल अध्यक्ष द्वारा एक इलेक्ट्रोनिक स्कूटी तैयार की गई, ताकि स्कूटी के जरिए लोगों तक आसानी से तिरंगा पहुंचाया जा सके। खुद प्रदेश अध्यक्ष ने स्कूटी को चलाकर देखा। मंडल अध्यक्ष की इस सार्थक पहल को प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने सराहा और उनकी पीठ थपथपाई।

error: Content is protected !!