परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि हमारा देश ऋषि-मुनियों का देश है

भारत सारथी/ कौशिक 

नारनौल । प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि हमारा देश ऋषि-मुनियों का देश है। यहां विशेष अवसरों पर परिवार के एकत्रित होने की परंपरा है। इस तरह की परंपरा से परिवार, समाज व देश में सकारात्मक माहौल बना रहता है।

परिवहन मंत्री शिवरात्रि पर प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के छोटे भाई राजेंद्र शर्मा उर्फ राजू द्वारा गोमुख से लाई गई कांवड़ का भूरास्था मंदिर राठीवास में जलाभिषेक कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव, अटेली के विधायक सीताराम यादव विशेष रूप से मौजूद थे।

प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा का परिवार बड़ा धार्मिक प्रवृत्ति का परिवार है। जो सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करता है, भगवान शिव उनको कष्टों से मुक्त कर देते हैं।

पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि वे स्वयं व उनका परिवार अब तक लगभग दो दर्जन कांवड़ ला चुका है। उन्होंने प्रदेश सरकार मंत्रियों साधु संतों व क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट किया। प्रख्यात कथावाचक साध्वी ऋतंबरा ने मोबाइल से भक्तजनों को संबोधित किया। वह खराब मौसम की वजह से कार्यक्रम में नहीं आ सकीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अमृत के लिए दर्द का विष पीता वहीं शिव होता है। हर परिस्थिति में खुश रहने वाला ही सत्य होता है। गंगा-युमना की जटिल धाराओं को भगवान शिव ही जोड़ सकते हैं।

काकरोली धाम से पधारे महाराज दिनेशानंद ने कहा कि कोई धर्म व संस्कृति अपने फर्ज को भूल जाती है। वे आगे नहीं बढ़ सकती। इसलिए मनुष्य अपने धर्म कर्म के प्रति सदा तत्पर रहना चाहिए। इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा की पत्नी बिमला शर्मा, पुत्र गौतम शर्मा, पुत्र वधू कोमल शर्मा, उर्मिला शर्मा, निर्मला देवी, नवीन शर्मा, रीपुदमन, सीताराम महाराज, महाराज भातीनाथ, विकलांग आयोग के चेयरमैन दिनेश, नांगल चौधरी के विधायक अभय सिंह यादव, बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक नरेश कौशिक, नगर पालिका महेंद्रगढ़ चेयरमैन रमेश सैनी, पार्षद मंजू कौशिक, अर्चना ठाकुर पाली, निर्मला तंवर, को-आपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन कंवर सिंह यादव, सरला यादव, आइजीयू के पूर्व रजिस्ट्रार मदनलाल गोयल, वीर कुमार यादव, हिदुस्तान स्काउट से नवीन जयहिद व उनकी पूरी टीम, मंत्री कमलेश ढ़ाडा के पुत्र तुषार ढ़ाडा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार मेहता, अजीत कलवाड़ी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।