हमें गर्व है हम ऐसी पार्टी के सिपाही हैं, जिसने देश के लिए आजादी की लड़ाई लड़ी आजादी दिलाई : कुमारी सैलजा

कुछ लोग खुद को बहुत बड़ा समझ लेते हैं, सच यह है कि पार्टी हमारी मोहताज नहीं, हम कांग्रेस और जनता के मोहताज : कुमारी सैलजा
मौजूदा भाजपा सरकार अहंकार में चूर है और उसे जनता की थोड़ी से भी परवाह नहीं है। सरकार का ध्यान जनता को बेरोजगारी, महंगाई और र्भ्ष्टाचार से छुटकारा दिलाने में होना चाहिए। मगर सरकार का पूरा ध्यान संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर अपने विरोधियों को परेशान करने पर है: कुमारी सैलजा

हिसार – वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यसमिति की सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने सोमवार को हिसार स्थित आवास पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य नियुक्त होने के उपलक्ष्य में रविवार को हिसार में आयोजित नागरिक अभिनन्दन समारोह के ऐतिहासिक आयोजन से गदगद होकर उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की थी।  

अपने संबोधन में कुमारी सैलजा ने कहा कि कुछ लोग भाजपा के सामने सरेंडर कर रहे हैं। कई बार हम खुद को बहुत बड़ा समझ लेते हैं। मगर सच यह है कि पार्टी हमारी मोहताज नहीं है, हम कांग्रेस और जनता के मोहताज हैं।  कांग्रेस पार्टी में संगठन से बड़ा कोई नहीं है।कांग्रेस में बुरा वक्त पहले भी आया था और कुछ लोग कांग्रेस छोड़कर चले गए थे। मगर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का हौंसला कभी नहीं टूटा, कांग्रेस और उसके सिपाही मजबूती के साथ खड़े रहे। आज भी ऐसा ही समय है। हम मजबूत रहना होगा और जनता की लड़ाई लड़नी होगी।

कुमारी सैलजा ने कहा कि हमें बड़ा गर्व है कि हम ऐसी पार्टी के सिपाही हैं, जिस पार्टी ने देश के लिए आजादी की लड़ाई लड़ी और देश को आजादी दिलाई। इसके बाद कांग्रेस की सरकारों ने देश को हर मोर्चे पर मजबूत किया।

कुमारी सैलजा ने कहा कि आज मौजूदा भाजपा सरकार अहंकार में चूर है और उसे जनता की थोड़ी से भी परवाह नहीं है। सरकार का ध्यान जनता को बेरोजगारी, महंगाई और र्भ्ष्टाचार से छुटकारा दिलाने में होना चाहिए। मगर सरकार का पूरा ध्यान संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर अपने विरोधियों को परेशान करने पर है। मगर कांग्रेस पार्टी और उसके सिपाही सरकार की इन हरकतों से झुकने वाले नहीं हैं। कांग्रेस पार्टी सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी के नेतृत्व में हर मोर्चे पर सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है।

आगे कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा की मौजूदा भाजपा-जजपा सरकार प्रदेश की सबसे कमजोर सरकार साबित हो रही है। सरकार हर मोर्चे पर नकारा साबित हो रही है। इस सरकार ने आठ साल में ही प्रदेश का कर्ज 70 हजार करोड़ से सवा तीन लाख करोड़ तक पहुंचा दिया। सरकार की नीतियों से बेरोजगारी, महंगाई सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। वहीं खनन रोक रहे डीएसपी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। विधायकों को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, मगर आरोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। इससे पता चलता है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था किस स्तर पर है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!