अग्निवीर योजना ने दोराहे पर लाकर खड़ा कर दिया

भारत सारथी/ कौशिक 

नारनौल। इंडियन नेशनल लोकदल के महासचिव एवं ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला ने आज नारनौल में सीता राम मैरिज पैलेस में इनेलो के विशाल सम्मलेन में संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा की इनेलो संगठन के बलबूते पर ही फिर से खड़ी हुई है। आज प्रदेश में सबसे मजबूत संगठन इनेलो का है। 

भीड़ से उत्साहित चौटाला ने कार्यकर्ताओ की पीठ थपथपाई व आह्वान किया की आप इस तरह ही कार्य करके हरियाणा में इनेलो की सरकार ला सकते हो। उन्होंने कहा की इनेलो संगठन में 16 सेल है। इन सेलो के हर गांव में हर वर्ग का प्रधान बनाने का काम करे जिससे संगठन में और जयदा मजबूती आएगी। उन्होंने कहा की इनेलो स्व: चौधरी देवीलाल का लगाया हुआ पौधा है।  

इनेलो विधायक ने कहा की पूरे हरियाणा प्रदेश में कानून व्यवस्थ चरमराई हुई है। आम आदमी तो दूर पुलिस के बड़े अधिकारी, विधायक तक को अपराधी व असामाजिक तत्वों से खतरा बना है। सरेआम पुलिस अधिकारी को मार दिया जाता है और विधायक से रंगदारी मांगी जाती है। उनको सुरक्षा ही खतरे में है तो हरियाणा के आम आदमी को सुरक्षा तो रामभरोसे ही है। प्रदेश की गठबंधन सरकार पूरी तरह से आम आदमी का सुरक्षा को भूल कर अपने चहेतों के लिए सुविधाएं जुटाने में व्यस्त है। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन बन चुका है। लेकिन मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री का केवल बयानों के माध्यम से वाहवाही चाहिए। धरातल पर काम न करने के अनेक बहाने बनाए जा रहे हैं। इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने तो पूरी तरह से देश को खतरे में डाल दिया है। जिस सेना पर पूरे भारत की सुरक्षा का दायित्व है उसे ही अग्निवीर योजना के तहत ऐसे दोराहे पर लाकर खड़ा कर दिया है कि आगामी दिनों में सैनिकों के बीच असंतोष बढ़ेगा। सेना में ही वे सेना बन जाएंगी। जिस सैनिक पर अपने भविष्य का सुरक्षित महसूस नहीं कर पाएगा तो उसका आत्मबल गिरेगा। 

चौटाला ने केंद्र सरकार द्वारा दाल, चावल, घी, मक्खन व अन्य पदार्थों पर लगाए गए जीएसटी टैक्स को अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में 1947 से पहले की स्थिति पैद करना चाहती है। आम आदमी को रसोई पर सीधा हमला बोला गया है। 

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व उनके कार्यकर्ताओं को भाजपा की बी टीम बताते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव में हूडा ने भाजपा की मदद की जिससे कांग्रेस प्रत्यासी की हार हुई ।  

अभय चौटाला ने कहा कि आगामी 25 सितंबर को फतेहाबाद में जननायक चौधरी देवीलाल जयंती के मौके पर राष्ट्रीय कार्यक्रम होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि उसमें अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। उन्होंने इनेलो संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर कार्य करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। 

इस मौके पर जिला प्रधान सुरेंदर कौशिक, राव होशयार सिंह, जसबीर ढिल्लों, रणबीर मैंदोला, छोटेलाल गेहली, अभय सिंह यादव, राजकुमार एडवोकेट रामबास, प्रमोद तरेडिया एडवोकेट, नवनीत ढिल्लों, सुनील रिवासा, अनिल यादव, बिल्लू चेयरमैन कुकसी, सतपाल उन्हनि, सतपाल चिल्लारो, नरसिंघ दायमा, केदारनाथ गर्ग, हरिराम सैनी, जैसिंघ सैनी, सत्यनारायण गुप्ता, डाक्टर हनुमान, अमर सिंह जांगड़ा, वेदप्रकाश नम्बरदार, अजय यादव, सत्यनारायण सैनी, धर्मपाल नम्बरदार, बलबीर हेडमास्टर, मुकेश नम्बरदार, करण सिंह यादव वह भरपूर सिंह उपस्थित थे

error: Content is protected !!