नई दिल्ली,23जून।हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ही भारत की अगली राष्ट्रपति चुनी जानी तय हैं।

 नई दिल्ली में हरियाणा भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुक्रवार को राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा उनका नामांकन किया जाएगा।    

राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के प्रत्याशी के संदर्भ में किए गए एक प्रश्न पर प्रतिक्रिया करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को अधिकार है। परंतु चुनावी गणित स्पस्ट है। लोकसभा,राज्यसभा व विधानसभाओं में वर्तमान में संख्याओं की स्थिति के परिणामस्वरूप राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का चुना जाना तय है।     

हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनावों  के परिणामों के संदर्भ में मीडिया द्वारा किए गए एक प्रश्न पर प्रतिक्रिया करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि 60 प्रतिशत पदों पर भारतीय जनता पार्टी व जननायक जनता पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी चुने गए हैं। कांग्रेस तो पहले मैदान छोड़कर भाग खडी हुई थी।

error: Content is protected !!