इसे सफल बनाने के लिए बनाई गई एक तालमेल कमेटी सुशील गुप्ता को बनाया गया इसका मुख्य संयोजक
कहा: हरियाणा पुलिस भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की तरह काम कर रही है, जबकि दिल्ली पुलिस तो पहले से ही भाजपा के कार्यकर्ता की तरह काम करती है
यह भी कहा: चुप नहीं बैठेगी आम आदमी पार्टी सडक़ों पर उतकर पुलिस व सरकार के खिलाफ करेगी प्रदर्शन

चंडीगढ़ 06 मई । आम आदमी पार्टी हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 29 मई को राज्य की भाजपा की सरकार के खिलाफ अब बदलेगा हरियाणा का आगाज करेगी। इस रैली में पार्टी के मुख्य सरंक्षक  एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुख्यातिथि होंगे। इस रैली में प्रदेश के कोने कोने से दो लाख से भी ज्यादा लोग हिस्सा लेंगे। इस रैली को सफल बनाने के लिए उनके नेत़त्व में एक तालमेल कमेटी का गठन किया गया है।

यह जानकारी आज यहां जारी एक ब्यान में पार्टी के हरियाणा मामलों के प्रभारी एवं दिल्ली से राज्यसभा सांसद डा. सुशील गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने उन्हें इस कमेटी का मुख्य संयोजक बनाया है जबकि इस कमेटी में प्रवीण प्रभाकर गौड़,अनुराग ढांडा,दिनेश प्रताप सिंह,,महिंद्र चौधरी,निर्मल ङ्क्षसह, अशोक तंवर,चित्रा सरवारा,बीके कौशिक,सुखबीर चहल,योगेश्वर शर्मा, अश्वनी देशवाल, लक्ष्य गर्ग,अंकित कादियान और क्रांति को बतौर सदस्य लिया गया है। यह तालमेल कमेटी अगले कुछ दिनों में हरियाणा के विभिन्न जिलों में एक हजार से भी ज्यादा बैठकें करके इस रैली में भाग लेने के लिए आमजन को आमंत्रित करेगी।  

गुप्ता का कहना है कि हरियाणा में कानून का राज पूरी तरह से खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस से अपने प्रदेश में तो कानून व्यवस्था संभाली नहीं जा रही,मगर वह दूसरे के काम में आडंगा जरुर लाग रही है। जिससे साफ जाहिर है कि वह भी सरकारी नौकर न होकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की तरह काम कर रही है, जबकि दिल्ली पुलिस तो पहले से ही भाजपा के कार्यकर्ता की तरह काम करती है। उन्होंने कहा कि यह कानून का भी उलंघन है। क्योंकि पकड़े गये भाजपा नेता को अदालत में पेश किया जाना था।

डा. गुप्ता हरियाणा पुलिस द्वारा पंजाब पुलिस की ओर से दिल्ली के भाजपा नेता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के लिए पंजाब लेकर आते समय बीच रास्ते हरियाणा पुलिस द्वारा जबरन रोक कर छुड़ाने पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। साथ ही उन्होंने दिल्ली पुलिस की ओर से पंजाब पुलिस के कर्मचारियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किये जाने पर उसकी आलोचना की। उन्होंने कहा कि एक शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को बार बार पेश होने को कहा। जब वह नहीं आया तो अदालत में इसकी जानकारी दी गई।

अदालत की ओर से उसे गिरफ्तार करके लाने के वारंट जारी किये गये थे। पंजाब पुलिस ने नियमानुसार उसे गिरफ्तार करने से पूर्व दिल्ली पुलिस को इसकी सूचना भी दी थी। फिर उसने पंजाब पुलिस के कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज क्यों किया,यह आसानी से समझा जा सकता है कि उसने यह काम भाजपा नेत़त्व के इशारे पर किया है। उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि हरियाणा पुलिस का इसमें न तो कुछ लेना देना था फिर उसने पंजाब पुलिस के काम में बाधा क्यों लगाई? यह बात भी समझाी जा सकती है कि यहां भी भाजपा सरकार होने के चलते पुलिस भाजपा कार्यकर्ता की तरह से काम कर रही थी। उन्होंने कहा कि आप इस मामले में चुप नहीं बैठेगी तथा इस मुद्दे को आमजन के बीच लेकर जाएगी कि किस तरह से अपने प्रदेश में हर मोर्चे पर विफल रहने वाली हरियाणा की पुलिस दूसरे के राज्य की पुलिस के काम में रोड़े अटकाती है और उसे काम करने नहीं देती।