चंडीगढ़, 5 मई – प्रधानमत्री श्री नरेंद्र मोदी ने श्री मनोहर लाल को जन्मदिवस की बधाई देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि  ‘मनोहर लाल जी हरियाणा की प्रगति और यहां के लोगों को सशक्त बनाने के लिए लगन से काम कर रहे हैं। वह लंबा और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।

‘ केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन और हाइवे मंत्री श्री नितिन गडकरी, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष  गोयल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। वहीं कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों तथा अन्य राजनेताओं ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं संदेश भेजे।

मुख्यमंत्री ने भी सभी का शुभकामनाओं के लिए आभार प्रकट किया।

error: Content is protected !!