भाजपा के पास देश को ऊपर उठाने की नीयत व नीति : प्रवीण पोपली

भाजपा शहरी मंडल ने मनाया पार्टी का 42वां स्थापना दिवस

हिसार। भाजपा हिसार विधानसभा क्षेत्र के शहरी मंडल द्वारा पार्टी के जिला कार्यालय में पार्टी का 42वां स्थापना दिवस मंडल अध्यक्ष विकास जैन की अध्यक्षता में बहुत ही उल्लासपूर्ण व उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन मंडल महामंत्री दीपक अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने केसरिया रंग की टोपी पहन व हाथों में भाजपा के झंडे लेकर भारत माता की जय, वंदे मारतम के नारे लगाते हुए कालोनियों में जुलूस निकाला। तत्पश्चात पार्टी कार्यालय सभागार में पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टीवी पर सीधा प्रसारण सुना। इससे पूर्व भारत माता के चित्र पर पुष्प अप्रित किए गए।

 प्रधानमंत्री मोदी के टीवी पर सीधा प्रसारण सुनते हुए पार्टी कार्यकर्ता बार-बार तालियां बजाते रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी के 42 वें स्थापना दिवस को तीन बातों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि हम इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। दूसरा कारण तेजी से बदलती वैश्विक परिस्थिति और बदलता हुआ ग्लोबल ऑर्डर। इसके लिए भारत में लगातार नई संभावनाएं बन रही हैं। तीसरा कारण कुछ समय पहले राज्यों में भाजपा की डबल इंजन सरकार वापस लौट आई है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दशकों के बाद राज्यसभा में किसी पार्टी की संख्या 100 पर पहुंची है। इस दौरान परिवारवाद को लेकर प्रधानमंत्री ने सीधा निशाना साधा।

 इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रवीण पोपली ने कहा कि भाजपा विचारधारा पर आधारित संगठन है। यह राजनीतिक पार्टी ही नहीं एक सामाजिक संगठन भी है। जो सेवा ही संगठन है की मूल भावना के साथ कार्य कर रही है। राष्ट्र पहले बाद में पार्टी व उसके बाद हम। पार्टी के पास देश को ऊपर उठाने की नीयत भी है और नीति भी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अग्रणी राष्ट्र की भूमिका निभा रहा है। 

शहरी मंडल प्रभारी प्रवीण बंसल ने कहा कि महान दार्शनिक एवं विचारक भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने पंचनिष्ठा का सिद्धांत पार्टी के लिए स्थापित किया था, जिसमें प्रथम राष्ट्रवाद व राष्ट्रीय एकात्मा, दूसरा लोकतंत्र, तीसरा समता युक्त समाज की स्थापना, चार सर्वधर्म समभाव व पांचवां मूल्यों पर आधारित राजनीति। उन्होंने कहा कि आज पार्टी उन्हीं सिद्धांतों पर निरंतर आगे बढ़ रही है।

 विधानसभा संयोजक रामचंद्र गुप्ता ने कहा कि यद्यपि पार्टी की स्थापना 1980 में हुई है, परंतु इसका इतिहास 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के साथ ही शुरू हो जाता है। उन्होंने पार्टी के इतिहास पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।

इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रवीण पोपली, मंडल प्रभारी प्रवीण बंसल, मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूपवाला, विधानसभा संयोजक रामचंद्र गुप्ता, पूर्व चेयरमैन महावीर जांगड़ा, पूर्व डिप्टी चेयरमैन नरेश सिंगल, दीनदयाल गोरखपुरिया, साधुराम बंसल, मंडल महामंत्री दीपक अग्रवाल व गगन शर्मा, कार्यालय प्रमुख हेमंत शर्मा, सुरेंद्र सिंह  सैनी, राजकुमार सलूजा, रंजीव राजपाल, जेडी मेहता, उमेश मारवाड़ी, पंकज गुप्ता व पूर्वांचल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के पी गुप्ता आदि भी उपस्थित रहे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!