गुरुग्राम विधायक सुधीर सिंगला भी होंगे इसके सदस्य

चण्डीगढ़, 5 अप्रैल   – हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने नोटिफिकेशन जारी कर हरियाणा म्युनिसिपल ’’संशोधन’’ बिल 2022 और हरियाणा म्युनिसिपल कारपोरेशन ’’संशोधन’’ बिल 2022 के लिए 11 सदस्यीय चयन कमेटी गठित की है। यह कमेटी दो माह में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। 

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष द्वारा जारी नोटिफिकेशन अनुसार हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री रणबीर गंगवा इस कमेटी के चेयरपर्सन होंगे। इसके अलावा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता (मंत्री इंचार्ज आफ दा बिल), विधायक असीम गोयल, घनश्यामदास अरोड़ा, प्रमोद विज, सुधीर कुमार सिंगला, भारत भूषण बतरा, नीरज शर्मा, सुरेन्द्र पंवार, ईश्वर सिंह एवं नयनपाल रावत सदस्य होंगे।

error: Content is protected !!