सड़क सुरक्षा हम सभी के लिए बहुत आवश्यक : बी.के. सरोज

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कुरुक्षेत्र सेवा केंद्र से निकाली मोटरसाइकिल रैली

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कुरुक्षेत्र सेवा केंद्र से मोटरसाइकिल रैली को झंडा दिखा कर बी.के.सरोज बहन और बी.के. राधा बहन ने रवाना किया। यह रैली नया बस स्टैंड, सेक्टर-1 व पिपली से होते हुए समानी गांव में संपन्न हुई। आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर पूरे देश में सुरक्षित भारत की थीम पर सड़क सुरक्षा मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

केंद्र इंचार्ज बी.के सरोज बहन ने बताया कि यदि आज हम कोई भी वाहन नशे में चलाते है, तो अपना व दूसरों का नुकसान करते है। आज हर आत्मा काम, क्रोध के नशे में शरीर रूपी गाड़ी चला रहे है। चारों तरफ दुख, अशांति का वायु मंडल है। आज के दौर में सड़क सुरक्षा हम सभी के लिए बहुत आवश्यक है। इस अवसर पर मुख्यातिथि समाजसेवी सुशील चित्रा ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज द्वारा यह अभियान बहुत अच्छा चलाया जा रहा है। परमात्मा शक्ति सबसे बड़ी शक्ति है। बी.के मधु बहन ने मंच संचालन किया।

इस अवसर पर बी.के सरोज बहन ने बी.के अशोक का परिवार सहित धन्यवाद किया। इस दौरान बी.के सुदर्शन, निर्मल सैनी, हीरा देवी, पुष्पा, सुदेश ढींगडा, भगती देवी, अशोक सैनी, हरबंस सिंह, सतीश कत्याल, जगदीश चंद्र, मनजीत सिंह, सुधीर, गौरव सैनी, कृष्ण कुमार, गुरमेल सिंह, डा. आर.डी शर्मा ने रैली में भाग लिया।

You May Have Missed

error: Content is protected !!