चण्डीगढ़, 24-02-2022 – हमारे 20,000 भारतीय युवा #Ukraine में भय, आशंका और जीवन पर ख़तरे की स्थिति से जूझने को मजबूर हैं, जिनमें 2,000 युवा-युवती हरियाणवी हैं। पर खट्टर साहेब द्वारा उन्हें वापस लाना तो दूर, आज तक मेरे पत्र दिनांक 17/2/2022 तक का जबाब देना भी ज़रूरी नहीं समझा।

समय रहते उन्हें सकुशल लाने का इंतजाम क्यों नहीं किया ? क्या यही ‘आत्मनिर्भर’ मिशन है ?

सच तो यह है कि भाजपा सरकार अभी चुनाव लड़ने में व्यस्त है ?

प्रधानमंत्री जी व मुख्य मंत्री जी, यूक्रेन में फंसे आप सभी का ख़याल करने की बजाय चुनावी रैलियों में हवा भर रहे हैं।

मग़र हम देशवासी व हरियाणावासी आप सभी की सकुशलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

खट्टर-मोदी सरकार अब तो जागो,
20,000 भारतीय युवाओं को वापस लाने के लिए स्पेशल फ़्लाइट का इंतज़ाम करो।

मुख्यमन्त्री हरियाणा को 17-02-2022 को लिखे गए पत्र की कापी