पंकज डावर ने धर्मेंद्र मिश्रा को उनके समर्थकों के साथ कांग्रेस में कराया शामिल
कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सेलजा ने दिलाई सदस्यता

गुडगांव 7 फरवरी – हरियाणा में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं अब यहां भी विभिन्न पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता अपनी अपनी जगह बनाने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक धर्मेंद्र मिश्रा अपने साथी राजेंद्र कुमार, वेदानंद तिवारी, एडवोकेट रमन मिश्रा, सुभाष चंद्र एवं मुकेश कुमार के साथ सोमवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। यह सभी कार्यकर्ता कांग्रेस व्यापार सेल के चेयरमैन पंकज डावर के नेतृत्व में दिल्ली स्थित कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सेलजा के निवास पर पहुंचे जहां इन सभी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कुलदीप कटारिया भी मौजूद रहे।

इस मौके पर कुमारी सेलजा ने सभी कार्यकर्ताओं को जी जान से कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आवाहन किया और आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान देने का काम होता रहा है और आगे भी होता रहेगा। भाजपा की नीतियों के कारण आज प्रदेश में सभी लोग परेशान हैं। प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। महंगाई के कारण लोगों के हालात खराब है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हम दोबारा से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएं और एक बार फिर से हरियाणा को नंबर वन बनाएं इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को परिश्रम करने की जरूरत है।

इस मौके पर पंकज डावर ने कहा कि गुरुग्राम से लगातार भाजपा व अन्य दल के नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। लोगों में भाजपा की नीतियों पर से विश्वास उठ चुका है। अब लोग दोबारा से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लाकर एक बार फिर से प्रदेश में अमन शांति चाहते हैं। क्योंकि लोगों को पता चल गया है कि मौजूदा भाजपा की सरकार सिर्फ और सिर्फ झूठ बोलती है झूठे वादों के अलावा इनके पास कुछ भी नहीं है।

error: Content is protected !!