हिसार, 18 जनवरी। मनमोहन शर्मा

वरिष्ठजनों का मान-सम्मान भाजपा कार्य पद्धति का एक विशेष हिस्सा रहा है। व्यक्ति संगठनात्मक दृष्टि से बहुत ही बड़े महत्वपूर्ण पद पहुंच जाए, वह बड़ों का सम्मान करना नहीं भूलता। वरिष्ठजन जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करते हैं, हमें उनका मान-सम्मान हमेशा करते रहना चाहिए।   

 शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने पार्टी,  संगठन तथा नगर के गणमान्य वरिष्ठजनों से मुलाकात करते हुए यह बात कही। वे पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कुलदीप कुमार के निवास पर उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचे व कुछ देर उनसे अनौपचारिक चर्चा की। डॉ कुलदीप ने उन्हें स्नेह आशीर्वाद दिया। इसके बाद  कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता हरिओम वर्मा, जो लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में कार्य कर रहे हैं, उनसे मिलकर उनका शुभ आशीर्वाद लिया। विदित रहे कि हरि ओम वर्मा पार्टी नेता सुनील वर्मा के पिता है। कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता वरिष्ठ भाजपा नेता फकीर चंद शर्मा से भी उनके आवास पर जाकर मिले। लगभग 88 वर्षीय शर्मा युवा अवस्था से ही संगठन से जुड़े हैं। 1991 में लाल चौक श्रीनगर में मुरली मनोहर जोशी की एकता यात्रा में उन्होंने सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया था। 1990 व 1992 में अयोध्या श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में भाग लिया। 1996 में हिसार विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। इतनी आयु में वे आज भी पार्टी संगठन में पूर्ण रूप से सक्रिय है।

error: Content is protected !!