एक सप्ताह में मिला तीसरा बड़ा सम्मान।
अन्य विकल्प छोड़ पुलिस बनना स्वीकार कर गर्व का अनुभव करते हैं डॉ. अशोक

वैद्य पण्डित प्रमोद। कौशिक

कुरुक्षेत्र :- अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर सेफ्टी फर्स्ट एसोसिएशन द्वारा टैरी संस्थान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह के संयोजक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में यूथ रैड क्रास के समन्वयक राजेंद्र सैनी थे। कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी माननीय दुष्यंत चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में पधारे हुए थे।

इस अवसर पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित, राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता, डायमंड रक्तदाता एवं पर्यावरण प्रहरी डॉ. अशोक कुमार वर्मा को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्र सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। , हरियाणा पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में नियुक्त हैं। उत्कृष्ट पुलिस सेवाओं के लिए उन्हें वर्ष 2020 में गणतंत्र दिवस पर माननीय राष्ट्रपति द्वारा पुलिस पदक मिला है। विभिन्न सामाजिक सेवाओं के लिए उन्हें राष्ट्र सेवा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। हरियाणा पुलिस रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के प्रधान, प्रयास संस्था शाखा कुरुक्षेत्र के प्रधान एवं प्रेरणा समिति हरियाणा के प्रांतीय अध्यक्ष के रूप में विभिन्न सामाजिक कार्य करने वाले डॉ. अशोक कुमार वर्मा 146 बार रक्तदान और 67 बार प्लेटलेट्स दे चुके है। 380 स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित कर 46000 से अधिक लोगों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में अमूल्य योगदान दे चुके है।

दूसरी ओर उन्हें जिला जींद के मुआना में भी आर के वैल्फेयर फाउंडेशन द्वारा असंध के एसडीएम मंदीप कुमार द्वारा प्रतिभा सम्मान से विभूषित किया तो तीसरे करनाल मानव मित्र मंडल द्वारा जनसेवा सम्मान से विभूषित किया है। ये तीनों सम्मान उन्हें एक सप्ताह में प्रदान किए गए हैं। उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि वे सेना में जाना चाहते थे लेकिन ईश्वर ने उन्हें पुलिस में सेवा का अवसर प्रदान किया है। वे इस सेवा में अपने को भाग्यशाली अनुभव करते हैं। यद्यपि पुलिस के अतिरिक्त भी उनके पास सेवा के विकल्प थे लेकिन उन्होंने इस क्षेत्र को ही चुना।

error: Content is protected !!