–झज्जर भाजपा का दो दिवसीय जिलास्तरीय प्रशिक्षण शिविर में हरिद्घार में  हुआ आयोजित
— प्रखर वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए संगठन कौशल, व्यक्तिव व नेतृत्व विकास के टिप्स

सोनू धनखड़

झज्जर, 5 दिसंबर :- कार्यकर्ता संगठन की नीतियों को सही तरीके से आत्मसात कर समाज व राष्ट्रीय उत्थान में अपनी -अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षण लेकर भाजपा कार्यकर्ता वैचारिक रूप से मजबूत बनता है और समाज व राष्टï्र सेवा मेंं उत्कृष्टï कार्य करता है। संगठन सेवा का आधार है। कार्यकर्ता सीखते रह और आगे बढ़ते रहें। भाजपा संगठन एकमात्र राजनीतिक दल है, जिसमें साधारण कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत के दम पर असाधारण पद तक पंहुच सकता है। प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ता के व्यक्तिव व नेतृत्व विकास के लिए जरूरी हैै। झज्जर के कार्यकर्ताओं को इस बार मां गंगे के श्री चरणों मेंं प्रशिक्षण प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्प्त हुआ है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ ने जिलास्तरीय प्रशिक्षण शिविर में अपने विचार रखते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग से भाजपा मेंं योग्य कार्यकर्ताओं का निर्माण होता है।

  धनखड़ ने प्रशिक्षण शिविर में झज्जर के कार्यकर्ताओं को राष्टï्रीय मंहामंत्री एवं राज्य सभा सांसद दुष्यंत गौतम व उत्तराखंड केभाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित अन्य वरिष्ठï नेताओं का मार्गदर्शन करने के लिए आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मेंं कार्यकर्ताओं को भाजपा का इतिहास विकास एवं विचार, वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, भावी राजनीतिक चुनौतियां, आजादी का अमृत महोत्सव, व्यक्तिव व नेतृत्व विकास, भाजपा सरकारों के सात साल की उपलब्धियां, आत्म निर्भर भारत, संगठन
विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण, संगठन की योजनाएं एवं विस्तारीकरण,मीडिया  एवं सोशल मीडिया सहित अन्य विषयों पर वरिष्ठï नेताओंं का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ। धनखड़ ने कहा कि प्रशिक्षण उपरांत निश्चित रूप से हमारे कार्यकर्ता और बेहतर ढंग से संगठन का कार्य करेेंगे।

 धनखड़ ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। कार्यकर्ता को प्रशिक्षित कर मजबूत बनाना संगठन की नियमित प्रक्रिया है।
इसी बदौलत भाजपा दुनिया  का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राजनीतिक दल बनकर उभरा है। दूसरे राजनीतिक दलों मेंं परिवारवाद व क्षेत्रवाद ही विचारधारा है। जबकि हमारे  संगठन की विचार धारा मेंं समाज व राष्टï्र उत्थान सर्वोपरि है। यही बात प्रशिक्षण शिविरोंं मेंं कार्यकर्ताओं सिखाई जाती है। धनखड़ ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जैसे व्यक्तिव इन्ही प्रशिक्षण शिविरों में सीखकर आगे बढ़े हैं।

  जिला झज्जर भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में राष्टï्रीय मंहामंत्री एवं राज्य सभा सांसद दुष्यंत गौतम, हरियाणा के शिक्षा मंत्री
कंवर पाल, उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद अरविंद शर्मा, उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ïट, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, पूर्व चेयरमैन संदीप जोशी, जिला प्रभारी महेश चौहान, जिला अध्यक्ष विक्रम कादियान ने बतौर वक्ता शामिल हुए ।

error: Content is protected !!