महिला कांग्रेस ने दी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

भिवानी/मुकेश वत्स

भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर महिला कांग्रेस द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की। महिला कार्यकर्ताओं की वर्चुअल मीटिंग में महिला कांगे्रस की ग्रामीण जिला प्रधान पे्रमवती गोयत ने कहा कि राजीव गांधी ने जिस आईटी युग की शुरूआत की थी, आज वही तकनीक देश को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने महिलाओं को आरक्षण देकर उनका सम्मान बढाया। नई पीढ़ी को उन्होंने ही वोट का अधिकार दिया। इस तरह भारत के विकास को गति देने और राष्ट्रीय अखंडता बनाये रखने में स्वर्गीय राजीव गांधी की अति महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसके लिये देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।

प्रेमवती गोयत ने कहा कि आज अगर राजीव गांधी जिंदा होते तो भारतीय किसान को अपने हक के लिये सडक़  पर नहीं उतरना पड़ता। क्योंकि कांग्रेस किसानों और मजदूरों की हितैषी पार्टी रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना महामारी के दौर में कांग्रेस अपने स्तर पर जनहित में भूमिका निभा रही है। उन्होंने कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाये रखने और बेवजह घर से बाहर न जाने को कहा।

You May Have Missed

error: Content is protected !!