आध्यात्म के रंग ही असली रंग: साध्वी सुमनश्री

भिवानी/मुकेश वत्स

 तेरापंथ जैन समाज की संस्थाओं द्वारा तेरापंथ भवन में होली के रंग, आध्यात्म के संग कार्यक्रम आयोजित किया गया। अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण की सुशिष्या साध्वी सुमनश्री ने होली के अवसर पर आध्यात्म के रंगों से होली खेलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आध्यात्म के रंग ही असली रंग होते है जिनका प्रभाव आत्मा पर लम्बे समय तक रहता है।

कार्यक्रम के दौरान धीर अस्पताल के डा0 परीक्षित धीर का विषेश सम्मान किया गया। डाक्टर धीर ने तेरापंथ जैन समाज के प्रति कृतज्ञता जताई। आज ही जैन विद्या परीक्षा के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। इसमें रमेश जैन, आरती जैन, वनिता और सुनीता नाहटा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। महासभा केउपाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन एडवोकेट ने आध्यात्मिक होली की व्याख्या की। अणुव्रत समिति के अध्यक्ष रमेश बन्सल ने अभिवादन होली के बारे में बताते हुए कहा कि होली के नाम पर पानी वाले रंगों का उपयोग न करें, मास्क लगाये तथा एक दूसरे को न छुऐ।
———————————————

You May Have Missed

error: Content is protected !!