हरियाणा के 56 विधायकों ने जनता के साथ किया धोखा-चौधरी संतोख सिंह

पत्रकार मंदीप पूनिया ने धरने पर आकर किसानों का समर्थन किया।
किसान आंदोलन का 106वां दिन |संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का अनिश्चितकालीन धरना 74वां दिन |

गुरुग्राम। 11.03.2021 – किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 106वें दिन किसान,मज़दूर तथा गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।उन्होंने कहा कि हरियाणा के 56 विधायकों ने किसानों का साथ न देकर जनता के साथ धोखा किया है।उन्होंने कहा कि जनता ने उनको इसलिए विधानसभा में चुनकर भेजा था कि ज़रूरत पढ़ने पर काम आये लेकिन उन्होंने किसानों का साथ न देने से उनका किसान विरोधी चेहरा उजागर हो गया है।

सयुंक्त किसान मोर्चा हरियाणा की जनता का धन्यवाद करती है जिन्होंने किसान विरोधी भाजपा व जजपा सरकार के खिलाफ अपनी पूरी ताकत दिखाई। अपने आप को किसानी समाज से जुड़ी पार्टी बताने वाली जजपा का किसान विरोधी चेहरा पूरी तरह से बेनकाब हो गया है। इस आन्दोलन के चलते इन विधायकों का कोई राजनीतिक भविष्य नहीं बचा है। किसानों ने इन किसान विरोधी चेहरों के खिलाफ संघर्ष के बीज बो दिए है व इनकी कटाई भी जल्द होगी। हरियाणा के किसान इन भाजपा व जजपा विधायको का सामाजिक बहिष्कार करके इस आन्दोलन को तेज करेंगे।

उन्होंने बताया कि आज युवा पत्रकार मंदीप पूनिया ने धरने पर आकर किसानों का समर्थन किया। मंदीप पूनिया को किसानों के आंदोलन को कवरेज करने के कारण सरकार ने उन पर झूठे मुक़दमे बनाकर जेल में बंद कर दिया था जो कि छह दिन जेल में बंद रहे थे।

संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग में शामिल होकर आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया तथा कार्यक्रम तय किए गए।

उन्होंने बताया कि 15 मार्च कॉरपोरेट विरोधी दिवस व सरकार विरोधी दिवस मनाया जाएगा जिसमे डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस व अन्य आवश्यक वस्तुओं के बढ़ रहे दामो के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसी दिन देशभर के रेलवे स्टेशनों पर मजदूर संगठनों के साथ निजीकरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

17 मार्च को मजदूर संगठनों व अन्य जन अधिकार संगठनों के साथ 26 मार्च के प्रस्तावित भारत बंध को सफल बनाने के लिए एक कन्वेंशन की जाएगी।

19 मार्च को FCI और खेती बचाओ कार्यक्रम के तहत देशभर की मंडियों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

23 मार्च को शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर देशभर के नौजवान किसानों के धरनों पर शामिल होंगे।

26 मार्च को इस अन्दोलन के 4 महीने होने पर पूर्ण रूप से भारत बंद किया जाएगा।

28 मार्च को देशभर में होली दहन में किसान विरोधी कानून जलाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जब तक तीनों काले क़ानून वापस नहीं ले लिए जाते तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

आज धरने पर बैठने वालों में जिला बार एसोसिएशन गुरुग्राम के प्रधान अभय सिंह दायमा,बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा के सदस्य प्रवेश यादव,ईश्वर सिंह पातली,डाक्टर धर्मवीर राठी,योगेश्वर दहिया,अनिल पंवार,जयप्रकाश रेहडू, नवनीत रोजखेडा,पंजाब सिंह, फूल कुमार,नेहरा खाप के सतनारायण,अमित नेहरा,रमेश दलाल,मनोज झाड़सा,अरुण शर्मा एडवोकेट,रघुबीर सिंह सैनी एडवोकेट,तेज राम यादव,मनीष मक्कड़,विजय मलिक,
हरि सिंह चौहान,तनवीर अहमद,योगेन्द्र सिंह समसपुर,बलवान सिंह दहिया,विजय लाकड़ा,आर सी हुड्डा, डॉक्टर सारिका वर्मा,तारीफ़ सिंह,दयानंद शर्मा,योगेश कुमार, सतवीर गुर्जर,मुकेश यादव,आकाश यादव, संजय कुमार,ईश्वर, सुरेन्द्रसिंह,नरेश चौहान, प्रवीन मलिक,नरेंद्र नयन तथा अन्य व्यक्ति शामिल हुए।

You May Have Missed

error: Content is protected !!