प्रधान ईश्वर धामु

भिवानी। जिले के पत्रकारों का एकमात्र सक्रिय संगठन जर्नलिस्ट क्लब भिवानी का सदस्यता अभियान पहली जनवरी से शुरू किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए क्लब के प्रधान महासचिव प्रदीप चौहान ने बताया कि सदस्यता अभियान का श्रीगणेश क्लब के प्रधान ईश्वर धामु करेंगे। उन्होंने बताया कि यह अभियान 20 जनवरी तक चलेगा।

इस अभियान के तहत नई सदस्यता के साथ पुराने सदस्यों की सदस्यता का नवीनीकरण भी किया जायेगा। चौहान ने बताया कि क्लब का चौथा स्थापना दिवस फरवरी के तीसरे सप्ताह में मनाया जायेगा।

इस समारोह में क्लब द्वारा स्थापित देवव्रत वशिष्ठ स्मृति पुरस्कार भी दिया जाएगा। यह पुरस्कार पत्रकारिता में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए दिया जाता है। पहला पुरस्कार रामनिवास शर्मा को दिया गया था। दूसरा पुरस्कार वरिष्ठ पत्रकार नरोत्तम बागड़ी और तीसरा पुरस्कार वरिष्ठ पत्रकार गोपीनाथ आचार्य को दिया गया था। पुरस्कार के लिए नाम का चयन तीन सदस्यीय समिति करती है। चौहान ने आगे बताया कि कोरोना महामारी के कारण रोका गया कार्यक्रम कॉफी विद जर्नलिस्ट को जनवरी माह से शुरू किया जा रहा है। 

error: Content is protected !!