पंचकूला, 13 दिसम्बर। भाजपा सरकार दुनिया के सबसे मजबूत लोकतंत्र देश को तानाशाही देश बनाने की नीतियों पर चल रही है यह सरकार सत्ता के नशे में चूर है।  अपने चहेते कारपोरेट घरानों के कहने पर मोदी सरकार द्वारा लाए गए कानूनों के खिलाफ देश का किसान, व्यापारी, आड़ती और मजदूर सड़कों पर उतर अपने हक के लिए लड़ाई लड़ने को मजबूर हैं। इस सराकार से आज प्रत्येक वर्ग दुखी है और आगामी चुनावों में इनको सबक सिखाने की इंतजार कर रहा है। उक्त शब्द कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने कहे।

चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही इन कानूनों का विरोध करती आ रही है। चाहे वह आॅर्डिनेंस के रूप में हो, चाहे वह संसद से जबरन पास करने के बाद या फिर राष्टÑपति द्वारा हस्ताक्षर करने को लेकर हो। उन्होने किसानों पर दर्ज किए गए अभी तक के सारे केस तुरंत वापस लेने की मांग की। चौधरी ने कहा कि पिछले करीब 17 दिनों से किसान जायज मांगों को लेकर इस भीषण ठंड में खुले आसमान के नीचे सड़कों पर बैठे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगो को पूरा करने की बजाय और ही हथकंडे अपना रही है। कहा कि कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसानों के साथ खड़ी है। कांग्रेस ने इन कानूनों के खिलाफ जमकर विरोध जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सामने से इन कानूनों को जल्द से जल्द वापस लेने के बजाय और कोई विकल्प बचा नहीं है। क्योंकि यह आंदोलन पूरे देश में फैल चुका है। इसमें केवल हरियाणा- पंजाब के किसान ही शामिल नहीं हैं। हरियाणा और पंजाब के किसानों को देश के बाकी हिस्सों के किसानों का भी पूरा समर्थन मिल रहा है।

error: Content is protected !!