पंजाब के बाद हरियाणा में निकाली जाएगी कांग्रेस की खेती बचाओ यात्रा, 6 को पहुंचेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पंजाब के बाद हरियाणा में कांग्रेस की खेती बचाओ यात्रा में शामिल होंगे। राहुल गांधी ने रविवार को पंजाब के मोगा में खेती बचाओ यात्रा की शुरुआत की। पंजाब में तीन दिन ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। इस यात्रा को लेकर प्रदेश प्रभारी और कांग्रेस के बड़े नेताओं की बैठक नई दिल्ली के रकाबगंज मार्ग स्थित वार रूम में हुई।

जानकारी के मुताबिक खेती बचाओ यात्रा 6 अक्टूबर को पिहोवा से चलकर 7 तारीख को करनाल में पहुंच कर संपन्न होगी। बैठक में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा, किरण चौधरी सहित कई नेता मौजूद रहे।

राहुल गांधी की खेती बचाओ यात्रा, बैठक में रूट किया फाइनल

राहुल गांधी पंजाब सीमा से एंट्री करेंगे, उन्हें देवीगढ़ बॉर्डर से रिसीव करेंगे। ट्रैक्टरों के काफिले के साथ पब्लिक मीटिंग होगी। उसके बाद कुरुक्षेत्र में यात्रा जाएगी। रात को कुरूक्षेत्र में रुकेंगे, सुबह पीपली फिर नीलोखेड़ी और फिर करनाल जाएंगे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!