पंचकूला, 25 अगस्त । पंचकूला में सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने वाले पर जिला पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। पुलिस ने जुलाई माह में 53 लोगो को सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने के जुर्म मे गिरफ्तार किया। पंचकूला क्षेत्र में माह जुलाई 2020 मे सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने वाले 53 लोगो कि खिलाफ कार्यवाही की गई।

जिला पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा ने बताया कि पुलिस किसी भी हालात मे कानून की उल्लघना करने वालो को नही बखशेगी। सार्वजनिक स्थान पर सरेआम शराब का सेवन करने वाले 53 आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्यवाही की गई। माह जुलाई 2020 में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालो में पचंकूला पुलिस 49 मामलें दर्ज करके 53 आरोपियो को काबू किया। जिसमे से थाना सैक्टर 05 से 23 लोग, थाना सैक्टर 14 से 2 लोग, थाना सैक्टर 20 पंचकूला से 4 लोग, थाना पिन्जौर से 15 लोग, थाना कालका से 4 लोग व थाना मनसा देवी से 5 लोगों के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के जुर्म मे कानूनी कार्यवाही की गई।

error: Content is protected !!