पुन्हाना पुलिस ने गांव जमालगढ़ से बरामद की 2572 गाय की खालें।

पुन्हाना, कृष्ण आर्य
मेवात पुलिस कप्तान नरेन्द्र बिजरानियां के आदेशानुसार गौतस्करी को रोकने के लिए पुन्हाना पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। पुन्हाना पुलिस ने गऊ तस्करों व वाहन चोरों पर लगाम लगाते हुए उप पुलिस अधीक्षक विवेक चौधरी के नेतृत्व मे गठित टीम के गांव जमालगढ़ में सैकड़ों जवानों के साथ एक रेड़ मारी गई। जिसमें गांव से अलग-अलग ठिकानों से 2572 गाय की खालें व वाहनों की बरामदगी हुई। उक्त जानकारी पुन्हाना उप पुलिस अधीक्षक विवेक चौधरी ने पुन्हाना में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

जानकारी देते हुए पुन्हाना डी एस पी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उपमंडल के गांव जमालगढ़ में निन्ना उर्फ निजाम, फारुख पुत्रान सलामु, हासीम पुत्र निन्ना उर्फ निजाम, दीनू, अल्ली पुत्रान अहमद हुसैन, आसीफ पुत्र बाबूदीन, निजाम पुत्र आसर, मुस्तकीन पुत्र इलियास, नियाजु पुत्र मम्मन निवासी जमालगढ़ मिलकर गऊकशी का कार्य करते हंै। ये लोग गौकशी करने के बाद गाय के मांस व खालों को दिल्ली व हापुड़ में ले जाकर बेचते हैं। सूचना के अनुसार उक्त लोगों ने अपने मकानों में ही गौकशी की है,  खालों को अपने अपने मकानों में बने गोदामों में रख रहे है। सूचना के आधार पर एक बड़ी टीम इस छापेमारी के लिए तैयार की गई जिसतें लगभग दौ सौ जवान शामिल थे। पुलिस टीम द्वारा मौके पर छापा मारा गया तो मौके पर 9 लोग टाटा 407 से गाय खालों को भर रहे थे। जो सरकारी गाङी व पुलिस कर्मचारियों को अपनी तरफ आते देखकर गाङी टाटा को खाल सहित छोडक़र भाग लिये। गाङी टाटा 407 को चैक करने पर उसमें से 414 गाय खालें मिली। जिनमें कुछ गाय खालें ताजा गौकशी की की हुई थी। उसके पश्चात सूचना के अनुसार निजाम पुत्र आसर के मकान में बने गोदाम में भी रेड़ के दौरान 620 गाय खालें मिली। उसके पश्चात मकान निन्ना उर्फ निजामु, फारुख, हासीम के मकान में बने गोदाम पर रेड की तो वहां भी 1060 गाय खालें मिली। खाल मिलने का सिलसिला यही नहीं रूका उसके बाद भी दीनू, अल्ली पुत्रान अहमद हुसैन, मुस्तकिम पुत्र इलियास, निजामु पुत्र मम्मन के बने गोदाम मकान दीनू में रेड की तो गोदाम में गाय 478 गाय की खालें मिली ।

पुन्हाना डी एस पी विवेक चौधरी ने बताया कि उक्त आरोपियों से कुल 2572 गाय की खालें व एक टाटा 407 बरामद किया गया है। आरोपी निन्ना उर्फ निजाम, फारुख, हासीम, दीनू, अल्ली, आसीफ, निजाम, मुस्तकिम, नियाजु के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश षुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You May Have Missed

error: Content is protected !!