एरोबिक्स जिम्नास्टिक्स नेशनल्स के लिए चयन ट्रायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा के करीब 50 से 60 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, जयपुर में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता

गुरुग्राम, 20 अक्टूबर। हरियाणा जिम्नास्टिक एसोसिएशन के प्रशासक की देखरेख में एरोबिक्स जिम्नास्टिक्स की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल आयोजित किए गए। इनमें प्रदेश के करीब 50 से 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 12 से 16 नवंबर 2026 तक राजस्थान के जयपुर में आयोजित होगी।

ट्रायल में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके खिलाड़ियों ने भी प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने अपने कौशल के आधार पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने के लिए दावेदारी पेश की।

इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रशासक सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे। चयन समिति में हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राकेश, कुलविंदर सिंह और राजकुमार राघव शामिल रहे। अंतरराष्ट्रीय निर्णायक नरेंद्र व सपना गुप्ता तथा राष्ट्रीय निर्णायक प्रियंका ने चयन प्रक्रिया में अपनी भूमिका निभाई।

जिम्नास्टिक्स प्रशिक्षक एवं कार्यक्रम स्टाफ से नवीन सैनी, मनीष उत्तम और राहुल शर्मा भी उपस्थित रहे। आयोजकों के अनुसार, ट्रायल का उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन का अवसर देना है। चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें