समानांतर बिजली लाइसेंस के खिलाफ अपील की तैयारी : विज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ऊर्जा मंत्री बोले—विभाग को एपीटीईएल में अपील की तैयारी के निर्देश, आयोग के समक्ष भी किया था निजीकरण का विरोध

चंडीगढ़, 20 अक्टूबर। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण के लिए दिए गए समानांतर लाइसेंस के फैसले के खिलाफ विद्युत अपीलीय न्यायाधिकरण (एपीटीईएल) में अपील की जाएगी। इसके लिए विभाग को तैयारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में विज ने कहा, “स्वायत्त बॉडी का यह फैसला आया है, उसकी हम अपील करेंगे। हमने वहां भी मजबूती के साथ निजीकरण का विरोध किया था।”

ऊर्जा मंत्री ने स्पष्ट किया कि फैसला आने के बाद विभाग को एपीटीईएल में इसे चुनौती देने की तैयारी करने को कहा गया है। उनके बयान के अनुसार, फिलहाल अपील की तैयारी के निर्देश दिए गए हैं; अपील दाखिल होने की जानकारी नहीं दी गई है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें