हरियाणा की बेटी डॉ. सुधा यादव के राज्यपाल बनने पर प्रदेशवासियों को गर्व : डॉ. अर्चना गुप्ता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने लोक भवन बेंगलुरु में कर्नाटक के राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह में की शिरकत

: डॉ. सुधा यादव से शिष्टाचार भेंट कर नए संवैधानिक दायित्व एवं जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

चंडीगढ़, 16 अक्टूबर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने शुक्रवार को बेंगलुरु स्थित लोक भवन में डॉ. सुधा यादव के कर्नाटक के राज्यपाल पद के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. सुधा यादव से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नए संवैधानिक दायित्व की शुभकामनाएं दीं। साथ ही, जन्मदिन के अवसर पर उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के उपरांत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि हरियाणा की बेटी डॉ. सुधा यादव का राज्यपाल जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर आसीन होना पूरे प्रदेश के लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय है। उनकी यह उपलब्धि हरियाणा की महिलाओं की प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और सार्वजनिक जीवन में उनके महत्वपूर्ण योगदान का प्रेरक उदाहरण है।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि डॉ. सुधा यादव ने अपने लंबे सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन में समर्पण, अनुभव और जनसेवा की भावना से विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. सुधा यादव अपने व्यापक अनुभव, संवैधानिक मूल्यों के प्रति निष्ठा और कर्तव्यपरायणता से राज्यपाल के रूप में अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगी।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने डॉ. सुधा यादव को नए संवैधानिक दायित्व के साथ-साथ जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें