जिम्नास्टिक में 100 से अधिक बच्चों ने दिखाया दमखम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नेहरू स्टेडियम में टैलेंट सर्च प्रतियोगिता आयोजित, ओपन कैटेगरी में दक्ष सैनी अव्वल

गुरुग्राम। नेहरू स्टेडियम में आयोजित टैलेंट सर्च जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में 100 से अधिक बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न आयु वर्गों और ओपन कैटेगरी में आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक के मुकाबले आयोजित किए गए। जिम्नास्टिक कोच नवीन सैनी की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने कौशल और अभ्यास का परिचय दिया।

विभिन्न वर्गों में ये खिलाड़ी रहे प्रथम

आयोजक एवं जिम्नास्टिक कोच नवीन सैनी ने बताया कि विभिन्न आयु वर्गों में दित्या शर्मा, धृति सोलंकी, पृथ्वी नागर, वान्या कौशिक, जानवी, आराध्या, सानवी सैनी, सामंथा, भाविका, पथक, माहिरा, वाणी, मोक्ष, भव्या, आरव कुमार, वंदन शर्मा, वंशिका और दक्ष सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में नित्या, कृष्णा, अमरीश सिंह, ईशानी सिंह, शनाया, जैशवी, प्रतिष्ठा सिंह पंवार, सानवी शर्मा, समायरा, हिमांशी, भव्या सिरोही, पेशल, वानी राजपूत, माहिरा, जयेश, जीवेश, आरुष दीक्षित और नव्यांश शामिल रहे।

तृतीय स्थान पर रुद्रांशी महरोत्रा, जियांशी, अर्शिका, नितारा, खुशवी शर्मा, कियारा, राहिनी, काव्या, हर्षिता, मानवी यादव, तिशा यादव, अलास्का, तृषा राव, अलीशा, रिधिमा अरोड़ा, अनन्या सैनी, येशिका, ईशाल खान, वानी, सिद्धि, रुद्र शर्मा, श्रेयांश, आरत, ज्यांशू, मानविक गौतम, वंश कुमार, कुशान और जश रहे।

ओपन कैटेगरी में दक्ष सैनी ने बाजी मारी

ओपन कैटेगरी में दक्ष सैनी ने प्रथम स्थान हासिल किया। जस द्वितीय और नव्यांश तृतीय स्थान पर रहे।

अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता ने साझा किए अनुभव

कार्यक्रम में पूर्व जिला खेल अधिकारी कुलविंदर सिंह, हरियाणा जिम्नास्टिक एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष राज कुमार राघव, जीरो ग्रैविटी एकेडमी के संचालक एवं जिम्नास्टिक कोच मनीष गौतम, फ्लिप सिटी जिम्नास्टिक्स एकेडमी के जयवीर यादव, जिम्नास्टिक कोच नरेंद्र और के.आर. मंगलम स्कूल के विभागाध्यक्ष राज कुमार अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतने वाली जिम्नास्ट निरजना पोनिया ने भी बच्चों के साथ अपने अनुभव साझा किए।

प्रतिभा निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने का मंच

कोच नवीन सैनी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती हैं। इनसे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे भविष्य की बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर ढंग से तैयार होते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और अभिभावकों के सहयोग की सराहना की।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!