मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुद्वारा श्री नानकसर साहिब में की सेवा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका, संगत के साथ मिलकर सेवा में लिया भाग*

चंडीगढ़, 28 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज पंजाब के लुधियाना जिले के जगराओं स्थित गुरुद्वारा श्री नानकसर साहिब में मत्था टेका और गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में सेवा भी की और श्रद्धा भाव से संगत के साथ मिलकर सेवा कार्यों में भाग लिया।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरु घर में सेवा और संगत का विशेष महत्व है। सेवा हमें विनम्रता, मानवता और परोपकार की भावना से जोड़ती है। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें