समरसता सम्मेलन की सफलता पर मेघवाल उत्थान समिति ने जताया आभार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, अनुसूचित जाति समाज, प्रशासन और पत्रकारों को दिया धन्यवाद

बावल, 24 अगस्त। मेघवाल उत्थान समिति हरियाणा ने रेवाड़ी में पत्रकार वार्ता आयोजित कर 23 अगस्त को बावल अनाज मंडी में हुए अनुसूचित जाति समरसता सम्मेलन को सफल बनाने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बावल की धरती पर पहुंचना समाज के लिए गौरव की बात है। मुख्यमंत्री ने मेघवाल समाज को जो मान-सम्मान दिया, उसके लिए पूरा समाज उनका हृदय से आभारी है।

समाज की एकजुटता से मिला सम्मेलन को बल

समिति ने सम्मेलन में हजारों की संख्या में पहुंचे अनुसूचित जाति समाज के लोगों का भी धन्यवाद किया। पदाधिकारियों ने कहा कि इतनी बड़ी भागीदारी ने साबित कर दिया है कि अनुसूचित जाति समाज एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़े तो बड़े से बड़ा मुकाम हासिल कर सकता है।

समिति ने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सफल बनाने में सहयोग देने के लिए जिला प्रशासन रेवाड़ी, बावल प्रशासन और पुलिस प्रशासन के प्रति भी आभार प्रकट किया।

पत्रकारों की भूमिका को सराहा

समिति के पदाधिकारियों ने पत्रकारों का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि मीडिया ने अपनी लेखनी और व्यापक कवरेज के माध्यम से समरसता सम्मेलन का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

पत्रकार वार्ता में समिति के संयोजक सेवानिवृत्त एसडीओ वेदप्रकाश, अध्यक्ष सूरजभान मेघवाल, कानूनी सलाहकार अधिवक्ता रजवन्त डहिनवाल, सचिव भूपेन्द्र मेघवाल शेखपुर, मुख्य सलाहकार एवं पूर्व सरपंच सांवत सिंह, महेन्द्र सिंह झाझरिया, भूपसिंह बलेवा, मुनीराम, विक्रम मेघवाल बेरवाल, देवेन्द्रपाल मेघवाल, महिपाल फदनी, हीरसिंह वैद्य और सतीश मेघवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें