सोहना विधानसभा निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी अखिलेश कुमार ने एसआईआर -2026 कार्यों का किया औचक निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 29 जून। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत नियुक्त बीएलओ, सुपरवाइजर एवं सहायक स्टाफ द्वारा किए जा रहे कार्यों का आज सोहना विधानसभा के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) एवं एसडीएम अखिलेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीएलओ द्वारा गणना फॉर्म 

 के वितरण, मतदाताओं से प्रपत्र भरवाने तथा उन्हें पोर्टल/बीएलओ ऐप पर अपलोड किए जाने की पूरी प्रक्रिया का विस्तार से निरीक्षण एवं सत्यापन किया गया।

एसडीएम ने ग्राम घामड़ोज स्थित मतदान केंद्र संख्या 67 से 71 का निरीक्षण कर संबंधित बीएलओ को निर्देश दिए कि निर्वाचन प्रपत्रों को प्रारंभिक रूप से पेंसिल से भरा जाए, सभी विवरणों का सावधानीपूर्वक सत्यापन होने के बाद ही उन्हें पेन से अंतिम रूप देकर पोर्टल अथवा बीएलओ ऐप पर अपलोड किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे। एसडीएम ने सोहना विधानसभा के मतदाताओं से अपील की कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 की प्रक्रिया में अपने बीएलओ एवं प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें तथा गणना फॉर्म सही एवं पूर्ण जानकारी के साथ समय पर जमा करवाएं, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!