मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि मंदिर, पंचकूला में समाज के लोगों संग ग्रहण किया प्रसाद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*सादगी की मिसाल बने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी*

चंडीगढ़, 23 मई : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को सादगी और सामाजिक सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश करते हुए पंचकूला की इंदिरा कॉलोनी स्थित वाल्मीकि मंदिर में समाज के लोगों और कॉलोनी वासियों के साथ बैठकर रात्रि भोजन के रूप में प्रसाद ग्रहण किया।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी पंचकूला स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करने के उपरांत सीधे इंदिरा कॉलोनी पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने सर्वप्रथम वाल्मीकि मंदिर में भगवान वाल्मीकि जी की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया।

*जमीन पर बैठकर ग्रहण किया प्रसाद*

इसके बाद मुख्यमंत्री ने बेहद सादे अंदाज में जमीन पर बैठ कर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों से आत्मीय बातचीत की और उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर कॉलोनीवासी बेहद प्रसन्न नजर आए। वहीं मुख्यमंत्री ने भी लोगों का अभिवादन सहर्ष स्वीकार किया।

*स्थानीय लोगों ने किया गर्मजोशी से स्वागत*

इंदिरा कॉलोनी पहुंचने पर स्थानीय निवासियों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिस आत्मीयता के साथ आमजन के बीच बैठकर प्रसाद ग्रहण किया, उससे सभी का दिल जीत लिया। प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर सराहनीय कार्य कर रही है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा, कालका की विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया, जिलाध्यक्ष श्री अजय मित्तल, नवनिर्वाचित मेयर श्री श्याम लाल बंसल, प्रशिक्षण शिविर पर्यवेक्षक श्री संजय शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!