भाजपा सरकार ने किया गरीब, मजदूर की आजीविका पर प्रहार और युवाओं के सपनों से किया खिलवाड़ : आदित्य सुरजेवाला
तेल की कीमतों में “लूट की छूट”,आम आदमी की जेब पर “हर रोज की लूट” !
त्राहिमाम जनता को राहत दें- पेट्रोल, डीजल, सीएनजी एवं रसोई गैस की कीमतों में कमरतोड़ बढ़ोतरी वापस ले!
भाजपा सरकार ने 12 वर्षों में आम जनता से पेट्रोल, डीजल की बढ़ोतरी से ₹57 लाख करोड़ रुपए की खुली लूट की।
ईंधन महंगाई के खिलाफ नरवाना में कांग्रेस का विशाल रोष प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल-सीएनजी-रसोई गैस की कमरतोड़ बढ़ोतरी के विरुद्ध नरवाना शहर के मुख्य बाजार में निकाला गया मार्च, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन!

नरवाना, 23 मई 2026 – पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में नरवाना में जोरदार रोष प्रदर्शन किया। रेलवे रोड पर पब्लिक धर्मशाला में धरना देकर शुरू हुए इस आंदोलन में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। धरने के बाद नरवाना शहर में रोष प्रदर्शन कर प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन सौंपा गया। इस रोष प्रदर्शन में मौजूद भारी भीड़ को संबोधित करते हुए रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा की जन विरोधी भाजपा सरकारें जनता की जेब काटना और घरों का बजट लूटना बंद करें तथा भाजपा निर्मित महंगाई पर तुरंत रोक लगाए।

भाजपा सरकारों ने महंगाई डायन को गले लगा,हरियाणा व देश की जनता को महंगाई से डसवा दिया है।एक तरफ पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाकर और पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी वसूल कर भाजपा सरकार द्वारा जनता की जेब से 12 साल में ₹43 लाख करोड़ वसूले गए हैं, तो दूसरी तरफ चिंता की बात यह है कि भाजपा सरकार ने रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के इमरजेंसी फंड तक को नहीं छोड़ा, जो गंभीर मुश्किल समय व आपदा के लिए है। आज ही रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया से ₹2.87 लाख करोड़ भारत सरकार ने ले लिए हैं। पिछले 12 साल में भाजपा सरकार ने आरबीआई के इमरजेंसी फंड से कुल ₹14 लाख करोड़ लिए हैं। यह पैसा भी जनता की सुरक्षा के लिए ही है। इसकी परवाह किए बगैर भाजपा सरकार ने 12 साल में कुल ₹ 57 लाख करोड़ (₹43 लाख करोड़+₹14 लाख करोड़) की वसूली की है।

कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित इस धरने रोज प्रदर्शन में विधायक आदित्य सुरजेवाला भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने रेहड़ी पर सिलेंडर रखकर प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने मात्र 9 दिनों में आम जनता पर तीन बार हमला बोला है। 15 मई 2026 को ₹3 प्रति लीटर पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी की गई। इसके बाद 19 मई 2026 को अतिरिक्त 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गई।

महंगाई की तीसरी किस्त में आज सुबह 23 मई 2026 को 87 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। वहीं आज 23 मई 2026 को 91 पैसे प्रति लीटर डीजल की बढ़ोतरी भी हुई। अभी तक हुई वृद्धि के अनुसार पेट्रोल ₹100.37 प्रति लीटर और डीजल ₹92.91 प्रति लीटर पहुंच गया है।
मात्र 9 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कुल ₹4.77 प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी की गई है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार CNG के दाम में तीन बार बढ़ोत्तरी कर आम जनता से लूट का नया अध्याय लिख रही है। 15 मई 2026 को CNG की कीमत में ₹2 प्रति किलो की बढ़ोत्तरी के बाद दोबारा 17 मई 2026 को ₹1 की और बढ़ोत्तरी कर दी गई है। अब आज 23 मई 2026 को ₹1 की और बढ़ोतरी कर दी गई है। इससे CNG अब और महंगा हो गया है। इससे ऑटो-टैक्सी चालक, मध्यम वर्गीय परिवार, आम नागरिकों तथा छोटे व्यापारियों की रोजाना की यात्रा और आजीविका बेहद प्रभावित हुई है। CNG की कीमतें अब बढ़कर ₹92.50 प्रति किलो तक हो गई हैं।
उन्होंने कहा कि 19 किलो कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में एक झटके में ₹993 की बढ़ोतरी कर दी गई। पुरानी कीमत ₹2078.50 से बढ़कर ₹3071.50 हो गई — यानी लगभग 50% महंगा। 5 किलो छोटू सिलेंडर में भी ₹261 की बढ़ोतरी हुई है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत अब औसतन ₹915 पहुंच गई है (गुड़गांव में ₹921 और सिरसा में ₹953 तक)। इसके बावजूद बाजार में गैस उपलब्ध नहीं है और लंबी लाइनें लग रही हैं। ब्लैक में सिलेंडर ₹2,000 से ₹2,500 में बिक रहे हैं।
रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने 2014 से 2026 तक पेट्रोल-डीजल से 43 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है — यानी रोजाना औसतन 1,000 करोड़ रुपये की लूट। पेट्रोल पर औसत ₹19.70 और डीजल पर ₹15.50 प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी वसूली गई।
सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 12 साल से हरियाणा-भाजपा सरकार द्वारा जनता की जेब पर डाका डाल रही है। भाजपा की केंद्र सरकार के अलावा, हरियाणा की सरकार भी लगातार पेट्रोल और डीज़ल पर टैक्स लगा हरियाणा की जनता की जेब काट रही है। भाजपा की हरियाणा सरकार ने हरियाणा में पेट्रोल पर 18.20% VAT यानी वैल्यू एडेड टैक्स लगा रखा है – इसका मतलब है कि हर लीटर पेट्रोल पर हरियाणा की भाजपा सरकार लगभग ₹18 वसूलती है। इसी प्रकार हरियाणा की भाजपा सरकार ने डीजल पर 16% VAT यानी वैल्यू एडेड टैक्स लगा रखा है – इसका मतलब है कि हर लीटर डीजल पर हरियाणा की भाजपा सरकार लगभग ₹14.50 वसूलती है।
राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार पूरी तरह असफल साबित हुई है। महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक ने युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर दिया है। सबसे दुखद यह है कि हरियाणा के स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के बजाय बाहरी राज्यों के युवाओं को यहां नौकरियां दी जा रही हैं। नीट समेत कई परीक्षाओं के पेपर लीक होने से हजारों युवा निराश होकर आत्महत्या करने को मजबूर हैं। हम इस अन्याय के खिलाफ सड़क पर उतरे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हमने राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा है। सरकार को तुरंत इन मुद्दों पर संज्ञान लेना चाहिए।
कैथल से कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कांग्रेस शासन 2014 और अब भाजपा शासन 2026 की तुलना करते हुए कहा कि 26 मई 2014 को पेट्रोल ₹71.41/लीटर था और आज ₹99.37/लीटर है। 26 मई 2014 को डीजल ₹56.71/लीटर था और आज ₹91.86/लीटर है। उन्होंने कहा कि जब कच्चा तेल 100-108 डॉलर प्रति बैरल था तब भी दाम कम थे, लेकिन औसत 70 डॉलर प्रति बैरल रहने के बावजूद सरकार ने जनता को राहत नहीं दी। यह साइकिल ऑफ लूट है। उन्होंने कहा कि भाजपा का फॉर्मूला साफ है कि चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल-सीएनजी-एलपीजी के दाम बढ़ा दो। यह 2014, 2019, 2022 और अब 2026 में दोहराया गया। 27 मार्च 2026 की एक्साइज ड्यूटी कटौती का फायदा भी जनता को नहीं मिला, बल्कि तेल कंपनियों की जेब में चला गया।
विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा की जनता को महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के अंधकार में धकेल दिया है। हरियाणा के स्थानीय युवाओं को नौकरियां न देकर बाहरी राज्यों के युवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
नीट समेत कई परीक्षाओं के पेपर लीक से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है और कई मजबूरन आत्महत्या की राह पर जा रहे हैं। हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरे हैं। राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपकर हमने इन मुद्दों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। जनता अब बदलाव चाहती है। भाजपा द्वारा जारी अघोषित आपातकाल और कमरतोड़ महंगाई ने हरियाणा की जनता को लूटने, ठगने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी महंगाई के खिलाफ जनता के साथ खड़ी है और यह संघर्ष जारी रहेगा।
ज्ञापन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा राष्ट्रपति महोदया से अनुरोध किया गया कि केंद्र सरकार को निर्देश दें कि :-
1. पेट्रोल-डीजल की ₹4.77 प्रति लीटर की हालिया बढ़ोत्तरी तत्काल वापस ली जाए। हरियाणा की भाजपा सरकार भी अपना टैक्स कम से कम आधा घटाए।
2. CNG की तीनों बढ़ोत्तरी (पहली, दूसरी और तीसरी) तुरंत वापस ली जाएं।
3. 19 किलो कमर्शियल LPG की ₹993 की बढ़ोत्तरी तुरंत वापस ली जाए।
4. 5 किलो FTL सिलेंडर की ₹261 की बढ़ोत्तरी तुरंत वापस ली जाए।
5. पेट्रोल, डीजल, CNG और LPG पर लगाई गई अत्यधिक एक्साइज ड्यूटी को घटाया जाए।
6. ईंधन की कीमतों में स्थिरता लाने के लिए ठोस नीति बनाई जाए तथा कच्चे तेल के दाम घटने पर तुरंत राहत दी जाए।
7. महंगाई से त्रस्त किसानों, मजदूरों, छोटे दुकानदारों, ऑटो-चालकों, मध्यम वर्ग और आम जनता को वास्तविक राहत पहुंचाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएँ।
इस अवसर पर हरियाणा कृषक समाज अध्यक्ष ईश्वर नैन और बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सतबीर दबलैन, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष लाजवंती ढिल्लों, रघुवीर भारद्वाज,धर्मवीर गोयत, बलजिंदर सिंह ठरवी, मनोज नचार भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता बृजेंद्र सुरजेवाला, मनजीत सुरजेवाला, जगरूप सुरजेवाला, कैलाश सिंगला, भारतभूषण गर्ग, मंडी फूड ग्रेन एसोसिएशन प्रधान जयदेव बंसल, जियालाल गोयल, महेश गुप्ता,संदीप लौट,पार्षद आशुतोष शर्मा, रामपाल उझाना, हवा सिंह नैन, सज्जन ढ़ाकल, विनोद गर्ग अलीपुरा, कृषक समाज जिला प्रधान बिंदर फरैण, बलबीर लोन, देवेंद्र सिंह मंटा, अशोक कक्कड़, बिट्टू सेतिया, डॉ शमशेर नैन, राजू एम.सी., कर्मबीर सैनी, भरत सिंह मलिक, छन्ना राम सैनी, सुरेंद्र कान्हा खेड़ा, बलविंदर धीमान, देवेंद्र जांगड़ा समेत बहुत से साथी मौजूद रहे।









