राजीव गांधी के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही कांग्रेस : वर्धन यादव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

गुरुग्राम। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लेते हुए राजीव गांधी के देशहित में किए गए योगदान को याद किया।

ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने देश को 21वीं सदी में ले जाने का सपना देखा और सूचना प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर एवं दूरसंचार क्रांति की मजबूत नींव रखी। उनकी दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि आज भारत का युवा वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान स्थापित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर लोकतंत्र की जड़ों को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य किया। युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने के लिए मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने का ऐतिहासिक निर्णय भी उन्हीं की देन था। वर्धन यादव ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए राजीव गांधी ने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे देश सदैव याद रखेगा।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता सुखबीर तंवर, पीसीसी सदस्य पंकज भारद्वाज, अनुसूचित विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल धानक, कांग्रेस नेत्री सेलजा भाटिया, जिला उपाध्यक्ष सतबीर पहलवान, जिला महासचिव राकेश यादव, राजकुमार यादव, संजय भारद्वाज, एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव शिव बोकन, जिला सचिव दीपेश कौशिक, संदीप यादव, हरेंद्र सहरावत, राहुल जैलदार, आशीष धनखड़, नरबीर नेहरा, मुकेश सैनी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!